facebookmetapixel
Advertisement
8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्नJuniper Green Energy IPO Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 9% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंगGold silver price today: भू राजनीतिक तनाव कम होने से सोना ₹1.50 लाख के करीब पहुंचा, चांदी भी चमकीPNB दे रहा FCNR(B) FD पर 6.6% तक ब्याज; जानें SBI, HDFC, ICICI समेत किस बैंक में कितना मिलेगा रिटर्नAirtel के शेयर को आगे क्या दौड़ाएगा? टैरिफ बढ़ोतरी से लेकर डेटा सेंटर तक 5 बड़े ट्रिगरUTI के दौर से SIP तक, कैसे बदल गया म्युचुअल फंड?पश्चिमी मानक भारत पर न थोपें, छोटी कारों का बाजार खत्म नहीं हुआ: आर. सी. भार्गवHDFC Bank पर उठे सवालों के बीच चेयरमैन ने क्या कहा?शेयर बाजार में नया गणित! Closing Auction से क्यों बदल रहे हैं Sensex-Nifty के क्लोजिंग आंकड़े1,000 KM तक की है रेंज, अब दूसरे देश खरीदना चाहते हैं भारत का ‘काल’

Adani Group शुरू करेगा धारावी के पुनर्विकास का काम, 12500 करोड़ करेगा निवेश

Advertisement

धारावी के पुनर्विकास प्रोजेक्ट में लगभग सात साल लगेंगे और करीब 4-5 बिलियन डॉलर की जरूरत होगी।

Last Updated- November 07, 2023 | 3:55 PM IST
Dharaavi

भारत के सबसे बड़े समूहों में से एक, अदाणी समूह ( Adani Group), मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी (Dharavi Slum) के पुनर्विकास को शुरू करने के लिए 1.5 बिलियन डॉलर (12500 करोड़ रुपये) का निवेश करेगा।

इस प्रोजेक्ट को अदाणी समूह के आंतरिक संसाधनों के माध्यम से वित्त पोषित किया जाएगा। पुनर्विकास के लिए अदाणी ग्रुप एक स्पेशल प्रोजेक्ट में महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।

2004 में प्रस्तावित किया गया था धारावी का पुनर्विकास

धारावी का पुनर्विकास पहली बार 2004 में प्रस्तावित किया गया था, लेकिन कानूनी मुद्दों और चर्चाओं के कारण यह अटक गया। प्रोजेक्ट पर बोली लगाने के लिए ग्लोबल टेंडर इनवाइट किए गए, लेकिन अंततः, अदाणी समूह ने डीएलएफ को पछाड़कर बोली जीत ली।

जुलाई में, महाराष्ट्र सरकार ने अदाणी समूह को मुंबई में 590 एकड़ की धारावी झुग्गी बस्ती में प्रोजेक्ट शुरू करने की मंजूरी दे दी, जहां 900,000 से अधिक निवासी और कई छोटे व्यवसाय हैं।

Also Read: Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट, एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज

प्रोजेक्ट का लक्ष्य क्षेत्र को आधुनिक अपार्टमेंट, कार्यालयों और मॉल में बदलना है। इसमें धारावी को नरीमन पॉइंट, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) और मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने वाली मेट्रो रेल का निर्माण शामिल है। एक नई सड़क धारावी को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से भी जोड़ेगी, जिससे कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

पुनर्विकास में लगेंगे 7 साल

धारावी के पुनर्विकास प्रोजेक्ट में लगभग सात साल लगेंगे और करीब 4-5 बिलियन डॉलर की जरूरत होगी। अभी निर्माण और लॉजिस्टिक्स शुरू करने के लिए स्पेशल प्रोजेक्ट में लगभग 12,500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

वर्तमान में, एक सर्वे झुग्गी इमारतों में स्वामित्व की जांच कर रहा है, और प्रोजेक्ट के लिए एक मास्टर प्लान को राज्य सरकार, मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) और अदाणी समूह द्वारा संयुक्त रूप से मंजूरी दी जाएगी।

प्रोजेक्ट के एक हिस्से के रूप में, अदाणी समूह झुग्गी निवासियों के लिए नए घर बनाएगा। चेयरमैन गौतम अदाणी ने पात्र निवासियों को ये नए घर उपलब्ध कराने के लिए अपनी कमिटमेंट जाहिर की है।

Advertisement
First Published - November 7, 2023 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement