facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

शेयर पर नजर

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:05 AM IST

एस कुमार्स नेशनवाइड


एस कुमार्स नेशनवाइड ने बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है कि उसकी बोर्ड मीटिंग 14 जून को होगी जिसमें किसी वैशिवक कंपनी के अधिग्रहण पर विचार किया जाएगा और उसके बाद उसकी पुष्टि की जाएगी।

एस कुमार्स नेशनवाइड ने एक स्कॉटिश फैशन चेन इंटरनैकियोनेल को खरीदा है।  एक महीने पहले कंपनी ने इटली की एक बड़ी कपड़ा कंपनी में भी हिस्सेदारी खरीदी थी। क्लोपमैन नाम की इस कंपनी की वैल्यू उस समय 428 करोड़ रुपये थी। एस कुमार्स के पास रीड एंड टेलर, कार्मिसेल हाउस और बेलमोन्टे ब्रांडों का स्वामित्व है।

16 नवंबर 2007 की अधिकतम ऊंचाई 177.90 रुपये से कंपनी केशेयर में अब तक 43 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी के शेयर  का मूल्य 24 मार्च 2008 को 79.10 रुपये पर पहुंच गया था जो कि उसका न्यूनतम मूल्य है। कंपनी के स्टॉक का मौजूदा बाजार मूल्य 100.75 रुपये है।

सप्ताह का शेयर
झंडू फार्मा

झंडु फार्मास्युटिकल्स के शेयर में पिछले हफ्ते केदौरान 22 फीसदी से भी अधिक की तेजी आई। हालांकि इससे पहले कंपनी का शेयर 30 मई को तब टूटा था जब इमामी ने कंपनी में 27.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। इसके बाद इमामी ने कंपनी ने 20 फीसदी और हिस्सेदारी केलिए 7,315 रुपये पर एक खुली पेशकश की थी।

जब इमामी ने ओपन ऑफर की घोषणा की, तुरंत ही झंडु के शेयर का भाव उसकी 52 हफ्तों की अधिकतम ऊंचाई 10,620 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों में मुनाफावसूली देखी गई। शुक्रवार को बाजार बंद होने तक कंपनी के शेयर का मूल्य 3.81 फीसदी गिरकर 9,949.90 रुपये पर आ गया।

झंडु के शेयरों की कीमतों में इमामी की पेशकश की वजह से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। वित्त्तीय वर्ष 2007 में झंडु ने 14.6 करोड़ का कुल लाभ अर्जित किया था जबकि उसकी कुल बिक्री 129 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के शेयर के भाव में पिछले एक महीने के दौरान 45 फीसदी से भी अधिक का उछाल आया है।

Advertisement
First Published - June 8, 2008 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement