facebookmetapixel
Advertisement
प्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबा

SBI ने बॉन्ड के जरिए 10,000 करोड़ रुपये जुटाए

Advertisement

एसबीआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस निर्गम को निवेशकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली और 19,884 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां प्राप्त हुईं।

Last Updated- June 26, 2024 | 3:02 PM IST
SBI Q4 Results
Representative Image

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बुधवार को अपने पांचवें बुनियादी ढांचा बॉन्ड के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता ने यह राशि 7.36 प्रतिशत की कूपन दर पर जुटाई है।

एसबीआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस निर्गम को निवेशकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली और 19,884 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां प्राप्त हुईं।

इसे 5,000 करोड़ रुपये के आधार निर्गम आकार के मुकाबले लगभग चार गुना अधिक अभिदान मिला।

बैंक ने कहा कि उसे कुल 143 बोलियां मिलीं, जो बोलियों की विविधता के साथ व्यापक भागीदारी का संकेत देता है। निवेशक भविष्य निधि, पेंशन कोष, बीमा कंपनियों, म्यूचुअल फंड, कॉरपोरेट्स आदि से थे।

बैंक ने कहा कि बॉन्ड के माध्यम से मिलने वाली राशि का उपयोग बुनियादी ढांचे और किफायती आवास क्षेत्रों के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा। एसबीआई ने कहा, “प्रतिक्रिया के आधार पर बैंक ने सालाना देय 7.36 प्रतिशत की कूपन दर पर 10,000 करोड़ रुपये स्वीकार करने का फैसला किया है।”

Advertisement
First Published - June 26, 2024 | 2:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement