facebookmetapixel
Advertisement
कच्चा तेल सस्ता होने से एशियाई बाजारों में तेजी, अब बैंक ऑफ जापान के फैसले पर नजरब्रेंट 104 डॉलर के नीचे, आज क्यों गिर रहा कच्चा तेल?Stock Market Today: GIFT Nifty दे रहा सपाट शुरुआत के संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी; आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?Stocks to Watch Today: Bharat Forge से BEL तक, आज इन 12 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनसेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐड

Paytm ने पेमेंट्स बैंक से नाता तोड़ा, निर्भरता कम करने के लिए उठाया कदम

Advertisement

Paytm Payment Bank: विजय शेखर शर्मा के पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि शेष 49 प्रतिशत हिस्सेदारी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) के पास है।

Last Updated- March 01, 2024 | 10:15 PM IST
Paytm breaks ties with Payments Bank, takes steps to reduce dependency, Paytm breaks ties with Payments Bank, takes steps to reduce dependency

PPBL Crisis: पेटीएम ब्रांड का संचालन करने वाली कंपनी – वन97 कम्युनिकेशंस ने आज ऐलान किया कि कंपनी अपनी सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ आपसी करार खत्म कर रही है। बैंक के साथ करार खत्म करने का यह कदम तब सामने आया है, जब कुछ सप्ताह पहले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कारोबारी प्रतिबंध लगा दिया, जो 16 मार्च से लागू होंगे।

पेटीएम ने शेयर बाजारों को सूचित करते हुए कहा है कि निर्भरता कम करने की इस प्रक्रिया के तहत पेटीएम और पीपीबीएल (पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड) ने पेटीएम और उसके समूह इकाइयों के साथ कंपनियों के बीच विभिन्न समझौतों को खत्म करने के लिए पारस्परिक रूप से सहमति जताई है। कंपनी ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के शेयरधारक बैंक में प्रशासन की मदद के लिए शेयरधारक समझौते (एसएचए) को सरल बनाने पर सहमत हो गए हैं।

पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा के पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि शेष 49 प्रतिशत हिस्सेदारी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) के पास है। कंपनी ने कहा कि ओसीएल के निदेशक मंडल ने 1 मार्च, 2024 को समझौते समाप्त करने और एसएचए में संशोधन की मंजूरी दे दी।

इस सप्ताह की शुरुआत में पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने विजय शेखर शर्मा को अंशकालिक गैर-कार्यकारी चेयरमैन और निदेशक मंडल के सदस्य के पद से हटाते हुए पूर्व अफसरशाहों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकरों को शामिल करके बोर्ड का पुनर्गठन करने का फैसला किया था।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशकों के नए समूह में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक श्रीनिवासन श्रीधर, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी देवेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार गर्ग और सेवानिवृत्त आईएएस अ​धिकारी रजनी शेखरी सिब्बल शामिल हैं। वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने कहा कि ये सभी हाल ही में स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल हुए हैं।

Advertisement
First Published - March 1, 2024 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement