facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

अब डाक घर भी पूरा करेंगे घर का सपना

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:43 AM IST

होम लोन के लिए अब तक विभिन्न बैंकों का चक्कर लगाने वाले लोगों के लिए एक खास खबर है। अब डाक विभाग ने भी लोगों के आशियाने का सपना पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।


अगर इस दिशा में कदम सफल रहे और सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो हो सकता है बहुत जल्द आपको अपने मकान के लिए डाक विभाग से भी ऋण मिलने लगेगा। विभाग हाउसिंग लोन व्यवसाय में उतरने के लिए डायचे पोस्टबैंक के साथ बातचीत कर रहा है।

डाक विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया  ‘हम होम लोन वितरण के लिए डायचे पोस्टबैंक की अनुषंगी के साथ बातचीत कर रहे हैं।’ हालांकि इस योजना के तहत पूरे देश में एक साथ लोगों को मकान के लिए ऋण नहीं मिल सकेगा क्योंकि डाक विभाग ऋण देने की इस योजना को शुरुआत में कुछ चुनिंदा डाक घरों में शुरु करने पर विचार कर रहा है।

अगर यह तरकीब काम कर गई तो धीरे धीरे इसे देश के कई हिस्सों में डाक घरों में शुरु किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि डायचे पोस्टबैंक जर्मनी के डायचे पोस्ट की एक इकाई है। इसके अलावा लोग डाक विभाग के जरिए शैक्षिक, होम और पर्सनल लोन के लिए भारतीय स्टेट बैंक के पास आवेदन कर सकते हैं। देश में 1,55,000 से अधिक डाक घरों के नेटवर्क वाला डाक विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में हाउसिंग लोन के वितरण के लिए अन्य बैंकों के साथ ही गठबंधन की संभावना तलाश रहा है।

वहीं दूसरी ओर, डाक विभाग ने म्यूचुअल फंडों की बिक्री के लिए यूटीआई एमएफ, प्रिंसिपल पीएनबी एएमसी, प्रूडेंशियल आईसीआईसीआई और एसबीआई म्यूचुअल फंड के साथ गठजोड़ कर रखा है।

Advertisement
First Published - May 30, 2008 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement