facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्टपहली बार खरीदने जा रहे हैं अपना घर? कर्ज के जाल से बचने के लिए गांठ बांध लें ये ‘स्मार्ट मनी टिप्स’दो सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया बड़ा हमला, खाड़ी में फिर बढ़ा महायुद्ध का खतराPNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयर

एलआईसी एमएफ का 25,000 करोड़ रुपये एयूएम का लक्ष्य

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:13 PM IST

एलआईसी म्युचुअल फंड को उम्मीद है कि दिसंबर के अंत तक वह अपने हाल में पेश इक्विटी फंड को 2,000 करोड़ रुपये तक दोगुना कर पाएगी। इसके अलावा कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के अंत तक अपने प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों (एयूएम) को 25,000 करोड़ रुपये पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
एलआईसी म्युचुअल फंड ने वर्ष 1989 में अपना कारोबार शुरू किया था। एलआईसी एएमसी सबसे पुरानी संपत्ति प्रबंधन कंपनियों में से एक है, लेकिन कम जोखिम वाले प्रतिकूल निवेश की प्रवृत्ति से उसकी प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां केवल 20,000 करोड़ रुपये हैं। एलआईसी म्युचुअल फंड के मुख्य कार्यकारी दिनेश पांगटे ने बताया कि कंपनी ने पिछले पांच-छह वर्षों में ही इक्विटी योजनाएं शुरू की, जो अब 20,000 करोड़ रुपये के एयूएम का लगभग 30 फीसदी हैं। पांगटे ने कहा, हमें इक्विटी फंड को दिसंबर के अंत तक 2,000 करोड़ रुपये तक और एयूएम को 20,000 करोड़ रुपये से 25,000 करोड़ रुपये तक ले जाने की उम्मीद है। नए फंड में बड़ी वृद्धि से हम अपने कुल इक्विटी एयूएम में 7,500 करोड़ रुपये के साथ वित्त वर्ष को समाप्त करने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम नए फंड के साथ 2,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सक्षम हैं, तो यह हमारा शीर्ष इक्विटी  बन जाएगा।   

Advertisement
First Published - November 28, 2021 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement