facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

LIC Scheme: हर महीने ₹5000 से ज्यादा कमाने का मौका, कौन कर सकता है आवेदन; समझ लें पूरी डीटेल

Advertisement

LIC Scheme: बीमा सखी योजना खासतौर पर महिलाओं के लिए बनाई गई एक स्टाइपेंड आधारित स्कीम है।

Last Updated- January 09, 2025 | 10:34 AM IST
BNPL (Buy Now Pay Later)
LIC Bima Sakhi Yojana

LIC’s Bima Sakhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एलआईसी की बीमा सखी योजना (Bima Sakhi Yojana) ने लॉन्च के एक महीने के भीतर 50,000 से ज्यादा पंजीकरण हासिल किए हैं। इस योजना का मकसद महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ सशक्त बनाना है। एलआईसी के अनुसार, अब तक इस योजना के तहत 52,511 पंजीकरण हुए हैं, जिनमें से 27,695 महिलाओं को पॉलिसी बेचने के लिए नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं। इनमें से 14,583 महिलाओं ने पॉलिसी बेचना शुरू कर दिया है।

क्या है बीमा सखी योजना?

बीमा सखी योजना खासतौर पर महिलाओं के लिए बनाई गई एक स्टाइपेंड आधारित स्कीम है। इसमें महिलाओं को तीन साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है। हालांकि, यह नियुक्ति निगम के स्थायी कर्मचारी के तौर पर नहीं मानी जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

योग्यता और पात्रता

इस योजना में शामिल होने के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं तय की गई हैं:

  • आयु सीमा: 18 साल से 70 साल (अंतिम जन्मदिन तक)।
  • शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास।

यह भी पढ़ें: HDFC Bank ने ग्राहकों को दी खुशखबरी, घटाई MCLR दरें, जानें आपकी EMI पर क्या होगा असर

स्टाइपेंड और परफॉर्मेंस टारगेट

इस योजना में महिलाओं को स्टाइपेंड और कमीशन दोनों का लाभ दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए टारगेट पूरे करने होंगे।

  • पहला साल: ₹7,000 प्रति माह स्टाइपेंड और 24 पॉलिसियों का टारगेट।
  • दूसरा साल: ₹6,000 प्रति माह स्टाइपेंड, लेकिन पहली साल की 65% पॉलिसियां एक्टिव रहनी चाहिए।
  • तीसरा साल: ₹5,000 प्रति माह स्टाइपेंड, जिसमें दूसरी साल की 65% पॉलिसियां एक्टिव होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण नियम और शर्तें

  • मौजूदा एलआईसी एजेंट और कर्मचारियों के नजदीकी रिश्तेदार इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
  • रिटायर्ड कर्मचारी और पूर्व एजेंट भी इस योजना के तहत आवेदन नहीं कर सकते।
  • आवेदन के साथ लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो, एज प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और एजुकेशनल सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी है।
  • अगर आवेदन पत्र में गलत जानकारी दी जाती है, तो आवेदन खारिज कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bank Holidays: जनवरी में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक; जानें छुट्टियों का शेड्यूल

आवेदन कैसे करें?

बीमा सखी योजना के लिए आवेदन करना बहुत आसान है।

  • एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/test2 पर जाएं।
  • ‘Click here for Bima Sakhi’ पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और एड्रेस भरें।
  • अगर आप एलआईसी एजेंट या कर्मचारी से संबंधित हैं, तो इसकी जानकारी भी दें।
  • कैप्चा दर्ज करें और आवेदन सबमिट करें।

*नोट: स्कीम संबंधी यह जानकारी एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट से ली गई है।

Advertisement
First Published - January 9, 2025 | 9:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement