facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Bank Holidays: जनवरी में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक; जानें छुट्टियों का शेड्यूल

Advertisement

Bank Holidays: हर राज्य में बैंकों की छुट्टियां अलग होती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, हर राज्य की छुट्टियों की अपनी लिस्ट होती है।

Last Updated- January 04, 2025 | 11:46 AM IST
Bank Holiday
Representative Image

Bank Holidays: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जनवरी महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने बैंकों में कुल 13 दिन काम नहीं होगा। इनमें हर हफ्ते के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

हालांकि, ध्यान रखें कि छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए अपने शहर की छुट्टियों की जानकारी के लिए लोकल ब्रांच से संपर्क करें।

जनवरी में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट:

1 जनवरी – नया साल/लूसोंग/नामसूंग (आईजौल, चेन्नई, गंगटोक, इम्फाल, इटानगर, कोहिमा, कोलकाता, शिलॉन्ग)
2 जनवरी – लूसोंग/नामसूंग (आईजौल, गंगटोक)
5 जनवरी – रविवार
6 जनवरी – श्री गुरु गोबिंद सिंह जयंती (चंडीगढ़)
11 जनवरी – मिशनरी दिवस/इमोइनु इरतपा (आईजौल, इम्फाल), दूसरा शनिवार
12 जनवरी – रविवार
14 जनवरी – मकर संक्रांति/उत्तरायण/पोंगल/माघ बिहू/हजरत अली जयंती (अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इटानगर, कानपुर, लखनऊ)
15 जनवरी – तिरुवल्लुवर दिवस (चेन्नई)
16 जनवरी – उझावर थिरुनल (चेन्नई)
19 जनवरी – रविवार
23 जनवरी – नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती/वीर सुरेंद्र साई जयंती (भुवनेश्वर, कोलकाता)
25 जनवरी – चौथा शनिवार
26 जनवरी – रविवार

बैंकों की छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग होती हैं

हर राज्य में बैंकों की छुट्टियां अलग होती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, हर राज्य की छुट्टियों की अपनी लिस्ट होती है। RBI की वेबसाइट पर सभी राज्यों की छुट्टियों की पूरी जानकारी मिल जाती है।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक बंद होने पर भी ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होगी। छुट्टियों के दौरान आप ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल बैंक की ज्यादातर सेवाएं ऑनलाइन मिलती हैं, जिससे आप घर बैठे अपने काम आसानी से निपटा सकते हैं।

 

Advertisement
First Published - January 4, 2025 | 8:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement