facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC August 2026: रीपो रेट स्थिर, लेकिन क्या आगे ब्याज दरों में कटौती की बन सकती है गुंजाइश? जानें क्या हैं RBI के संकेतRBI MPC 2026: RBI ने रेपो रेट क्यों नहीं बदली? फैसले के पीछे की 5 बड़ी वजहेंRBI MPC 2026: ब्याज दर स्थिर, लेकिन क्या सिस्टम में बढ़ेगी नकदी? RBI गवर्नर ने क्या कहाRBI MPC Meeting Highlights: गवर्नर संजय मल्होत्रा के 10 बड़े ऐलानRBI MPC 2026: महंगाई का अनुमान घटाया, ग्रोथ बढ़ाई… जानिए CPI और GDP पर गवर्नर ने क्या कहाRBI MPC August Meeting 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, न्यूट्रल रुख कायमGold and Silver Rate today: फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना घटी; सोना उछलकर $4,200 के करीब, चांदी $60 के पारसूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Stock Market Update: RBI के ऐलान के बाद बाजार में तेजी, Sensex 400 अंक उछला, Nifty 24,600 के पार; Realty Index 2% उछलाLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफर

IRDAI ने पॉलिसीबाजार पर लगाया ₹5 करोड़ जुर्माना, नियमों की अनदेखी में हुई कार्रवाई

Advertisement

IRDAI ने नियामकीय चूक को लेकर ऑनलाइन बीमा एग्रीगेटर पॉलिसीबाजार (Policybazaar) पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

Last Updated- August 05, 2025 | 11:09 AM IST
PolicybazaarInsurance Demand
Representational Image

इंश्योरेंस रेगुलेटर भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने पीबी फिनटेक की ऑनलाइन एग्रीगेटर यूनिट पॉलिसीबाजार (Policybazaar) पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई नियामक के लागू नियमों के उल्लंघन के चलते की गई है।

पीबी फिनटेक ने मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग में बताया कि यह जुर्माना प्रमुख प्रबंधन पदाधिकारियों (KMPs) और प्रिंसिपल ऑफिसर (PO) की ओर से धारित डायरेक्टरशिप, उत्पादों की प्रदर्शनी, आउटसोर्सिंग एग्रीमेंट्स, पॉलिसियों की टैगिंग और प्रीमियम रेमिटेंस से जुड़े नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है। IRDAIने कंपनी को अतिरिक्त निर्देश/सलाह भी जारी की है और समयबद्ध तरीके से उन निर्देशों/सलाह का अनुपालन करने की सलाह दी है।

कंपनी ने यह भी बताया कि बीमा नियामक IRDAI ने जून 2020 में पॉलिसीबाजार का निरीक्षण किया था, जिसके बाद अक्टूबर 2024 में PB Fintech को कारण बताओ नोटिस (Show-cause Notice) जारी किया गया था।

PB Fintech के शेयर में कमजोरी

इरडा की ओर से जुर्माना लगाने की खबर का असर पीबी फिनटेक के स्टॉक्स पर देखने को मिला। BSE पर मंगलवार को शेयर में 1779.75 रुपये पर सपाट शुरुआत हुई। थोड़ी देर में ही शेयर करीब 2.5 फीसदी से ज्यादा टूटकर 1736 रुपये के लेवल पर आ गया। हालांकि इस लेवल से शेयर में रिकवरी भी देखने को मिली। सुबह 11:10 बजे स्टॉक करीब 1.5 फीसदी टूटकर 1754 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - August 5, 2025 | 10:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement