facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

बीमा नियामक कारोबार सुगमता पर कर रहा सुधार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:16 PM IST

वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने एक लिखित जवाब में कहा है कि भारतीय जीवन बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण
(आईआरडीएआई) दक्षता सुधार की श्रृंखला चला रहा है, ताकि बीमा कंपनियों में कारोबार सुगमता को प्रोत्साहन मिल सके।
संसद में पूछा गया था कि क्या नियामक मौजूदा नियामकीय ढांचे को तार्किक बनाने और नियमन के दायरे में आने वाली इकाइयों के अनुपालन बोझ को कम कर रहा है, जिससे उनकी वृद्धि को समर्थन मिल सके, इसके जबाव में मंत्री ने यह जानकारी दी।
मंत्री ने अपने जवाब में कहा कि बीमा नियामक ने कई कार्यसमूह का गठन किया है, जिसे जीवन बीमा काउंसिल और जनरल इंश्योरेंस काउंसिल के अधीन मौजूदा नियमों की समग्र समीक्षा का काम सौंपा गया है।
इसके अलावा बीमा नियामक ने नई बीमा कंपनियों के पंजीकरण के आवेदनों पर विचार करने के लिए नई व्यवस्था विकसित की है। नई व्यवस्था के तहत कनाडा के अरबपति प्रेम वत्स के फेयरफैक्स ग्रुप और जनरल इंश्योरेंस कंपसनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के प्रवर्तक कमलेश गोयल ने नई बीमा कंपनियों की स्थापना के लाइसेंस का आवेदन किया है।

Advertisement
First Published - July 27, 2022 | 1:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement