facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार से बीमा प्रीमियम कलेक्शन भी बढ़ेगा: Moody’s Ratings

Advertisement

मूडीज ने कहा, "हमें उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था सात प्रतिशत की दर से बढ़ेगी, जो पिछले वर्ष की 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर से कम है।

Last Updated- January 20, 2025 | 7:35 PM IST
Insurance premium collection will also increase due to the fast pace of the economy: Moody's Ratings अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार से बीमा प्रीमियम कलेक्शन भी बढ़ेगा

मूडीज रेटिंग्स ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था सात प्रतिशत की दर से बढ़ेगी और इस मजबूत वृद्धि से बीमा प्रीमियम में भी बढ़ोतरी होगी। मूडीज का अनुमान है कि भारतीय बीमा कंपनियों को लगातार प्रीमियम वृद्धि से लाभ मिलेगा, जिसे भारत के मजबूत आर्थिक विस्तार और स्वास्थ्य बीमा की बढ़ती मांग से मदद मिलेगी।

मूडीज ने कहा, “हमें उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था सात प्रतिशत की दर से बढ़ेगी, जो पिछले वर्ष की 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर से कम है। क्रय शक्ति समता पर भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) भी बढ़ रही है।

Also read: SBI Life: तीसरी तिमाही नतीजों के बाद BUY की सलाह, 4 ब्रोकरेज ने दिए 29% तक अपसाइड के टारगेट

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार, मार्च, 2025 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। उच्चतर औसत आय और बीमा के बारे में लोगों की बढ़ती समझ से खासकर स्वास्थ्य बीमा की मांग बढ़ेगी।

Advertisement
First Published - January 20, 2025 | 7:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement