Skip to content
  रविवार 29 जनवरी 2023
Trending
January 28, 2023Adani Group का FPO की कीमत, तारीखों में बदलाव से इनकारJanuary 28, 2023तीन साल में दूसरी बार दिवालिया हुई ब्रिटेन की यह कंपनीJanuary 28, 2023Hindenburg Report: अदाणी ग्रुप के लिए खतरे की घंटी ! MSCI ने मांगा फीडबैकJanuary 28, 2023Pathaan Box Office Collection: तीन दिन में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कीJanuary 28, 2023NTPC Q3 results: लाभ पांच फीसदी बढ़कर 4,854 करोड़ रुपये पर पहुंचाJanuary 28, 2023Pakistan: IMF ने पाकिस्तान के बजट अनुमान में 2,000 अरब रुपये का उल्लंघन पायाJanuary 28, 2023US Visa: भारतीयों का अमेरिका जाना होगा आसान ! रिकॉर्ड संख्या में वीजा जारी करेगा अमेरिकी दूतावासJanuary 28, 2023एक मार्च से तीन समितियां सोशल मीडिया फर्मों के खिलाफ शिकायतों का निपटारा करेंगीः IT मंत्रालयJanuary 28, 2023Usain Bolt के साथ हुआ धोखा, लगा एक करोड़ 27 लाख डॉलर का चूनाJanuary 28, 2023De Groot D ने लगातार नौवां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  वित्त-बीमा  इक्विटी पर सोने की बढ़त
वित्त-बीमा

इक्विटी पर सोने की बढ़त

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —October 16, 2022 10:04 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

फिलहाल सोने की कीमतें पिछड़ रही हैं और यह मार्च के ऊपरी स्तर से 18 फीसदी नीचे है। लेकिन इक्विटी यानी शेयर बाजार में गिरावट इससे कहीं ज्यादा है। परिणामस्वरूप घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में सोने का प्रदर्शन इक्विटी की तुलना में बेहतर दिखने लगा है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी ) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मौजूदा कैलेंडर वर्ष में अब तक सोने की घरेलू कीमतें  2.5 फीसदी बढ़ी है। जबकि बेंचमार्क सेंसेक्स समान अवधि के दौरान 1.7 फीसदी टूटा है। कैलेंडर वर्ष 2020 में भी इक्विटी के मुकाबले सोने का प्रदर्शन बेहतर था।
 अंतरराष्ट्रीय बाजार में  शुक्रवार (12 अक्टूबर) को सोना 136,325.16 रुपये प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि दिसंबर 2021 की समाप्ति पर सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 134,239 रुपये प्रति औंस थी। वहीं बीसई का बेंचमार्क संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार  को 57,919.97 के स्तर पर बंद हुआ जबकि पिछले कैलेंडर वर्ष की समाप्ति पर यह 58,253.8 के स्तर पर था।

 घरेलू सराफा बाजार में भी सोने का प्रदर्शन तुलनात्मक रूप से बेहतर रहा है। मुंबई सराफा बाजार में बीते हफ्ते 24 कैरट सोने की कीमत 52,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई जो पिछले कैलेंडर वर्ष की समाप्ति पर 49,680 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस तरह से देखें तो घरेलू सराफा बाजार में सोने की कीमतों में इस अवधि के दौरान 5.2 फीसदी की तेजी आई । घरेलू बाजार में सोने की कीमत मुख्यतया तीन बातों पर निर्भर करती है।

पहला अंतरराष्ट्रीय कीमत, दूसरा डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में उतार-चढ़ाव और तीसरा सोने पर लगने वाले कस्टम ड्यूटी यानी सीमा शुल्क में बदलाव पर। इस कैलेंडर वर्ष में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में 10 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि केंद्र सरकार द्वारा जून में सोने पर लगने वाले आयात शुल्क में बढ़ोतरी की गई। इन दो वजहों से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को समर्थन मिला जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस दौरान सोने की कीमतें नरम हुई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इक्विटी के मुकाबले सोने का प्रदर्शन घरेलू बाजार से कहीं ज्यादा बेहतर रहा है। इसकी बड़ी वजह अमेरिका और पश्चिमी यूरोप जैसे बड़े और विकसित देशों में इक्विटी में आई भारी बिकवाली रही। अमेरिकी डॉलर में सोने की कीमत इस कैलेंडर वर्ष में अभी तक 6.9 फीसदी कमजोर हुई है जबकि समान अवधि के दौरान अमेरिकी बेंचमार्क डाऊ जोंस में 19.6 फीसदी की गिरावट आई है।
अमेरिकी हाजिर बाजार में  बीते हफ्ते  सोना 1,644.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा जबकि पिछले कैलेंडर वर्ष की समाप्ति पर यह 1,805.85 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। समान अवधि के दौरान डाऊ जोंस में 20 फीसदी की नरमी रही है। जहां डाऊ  2021 की समाप्ति पर 36,383.3 के स्तर पर था, वहीं  शुक्रवार को 29,634.83 के स्तर पर बंद हुआ।
 अमेरिकी इक्विटी बाजारों में आई हालिया बिकवाली की वजह से सोने का प्रदर्शन ज्यादा लंबी अवधि के लिए और भी बेहतर रहा है।  डाऊ ने कोविड महामारी के बाद की अपनी सारी बढ़त गंवा दी है। 2019 की समाप्ति के अपने स्तर 28,538 से अभी यह महज 2.4 फीसदी आगे है। जबकि इस अवधि के दौरान सोने की बढ़त 11 फीसदी की है। ज्यादातर विश्लेषक हालांकि सोने की कीमतों को लेकर उत्साहित व आशावादी नहीं हैं जिसकी वजह अमेरिका में ब्याज दरों में जारी बढ़ोतरी, अमेरिकी बॉन्ड का चढता प्रतिफल और डॉलर इंडेक्स में उछाल है।

 अर्थव्यवस्था में जब अनिश्चितता का दौर होता है उस समय वैश्विक स्तर पर निवेश के सुरक्षित विकल्पों को लेकर सोने को अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी सरकारी बॉन्ड से होड़ लेनी पडती है। लेकिन अमेरिकी सरकारी बॉन्ड के प्रतिफल  में बढ़ोतरी से निवेशकों के लिए सोने की चमक फीकी पड़ जाती है। वैसे भी निवेशकों को सोने के ऊपर कोई प्रतिफल या ब्याज नहीं मिलता।

 इस कैलेंडर वर्ष में अभी तक 10 वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर प्रतिफल बढ़कर दोगुना से ज्यादा हो गया है।  शुक्रवार को यह 4.02 फीसदी रहा जबकि दिसंबर 2021 की समाप्ति पर यह महज 1.5 फीसदी था।

सोने की कीमतों का अमेरिकी डॉलर या डॉलर इंडेक्स के साथ भी मजबूत रिश्ता है। इसको ऐसे समझिए- जब डॉलर बढ़ता है तो सोने की कीमतें गिरती हैं, वहीं जब डॉलर कमजोर होता है तो सोने की चमक में इजाफा होता है।  2022 में डॉलर इंडेक्स अब तक 18 फीसदी मजबूत हुआ है जिसकी वजह से सोना सहित अन्य कमोडिटी की कीमतों पर दबाव बना है।

 एमके वेल्थ मैनेजमेंट के विश्लेषक के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व  द्वारा ब्याज दरों में की जा रही बढ़ोतरी की वजह से अमेरिकी डॉलर विश्व की अन्य मुद्राओं की तुलना में मजबूत हुआ है। मजबूत डॉलर की वजह से सोना खरीदना महंगा हो जाता है जिसकी वजह से इस धातु को लेकर निवेशकों की मांग पर असर पडता है। हालांकि, विकसित देशों में देखी जा रही रिकॉर्ड महंगाई और बढ़ती आर्थिक अनिश्चितता से सोने की कीमत को समर्थन भी मिल रहा है।

 कोटक सिक्योरिटीज में वीपी- हेड कमोडिटी रिसर्च रवींद्र राव कहते हैं, ‘भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक मंदी की चिंताओं के बावजूद, निवेश के ज्यादा सुरक्षित पनाहगाह/विकल्प के तौर पर सोने में ज्यादा खरीदारी नहीं दिखी है क्योंकि निवेशकों का झुकाव बड़े पैमाने पर डॉलर इंडेक्स की ओर है। डॉलर में तेजी जारी रहने तक सोने की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।’

 वहीं भारतीय निवेशकों के लिए सोना रुपये में जारी गिरावट का देश में महंगाई और अन्य परिसंपत्ति बाजार पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के खिलाफ भी एक बचाव  है। इस वजह से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में वृद्धि जारी रह सकती है या कम से कम मजबूत बनी रह सकती है, भले ही डॉलर इंडेक्स में उछाल और अमेरिका में उच्च बॉन्ड प्रतिफल  के कारण वैश्विक स्तर पर यह दबाव में रहे।

इक्विटीशेयर बाजारसोने की कीमतें
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

Related Posts

  • Related posts
  • More from author
आज का अखबार

बॉन्ड प्रतिफल नवंबर के बाद शीर्ष स्तर पर

January 27, 2023 11:47 PM IST0
आज का अखबार

SBI का ऋण रिजर्व बैंक मानक के दायरे में

January 27, 2023 11:23 PM IST0
अर्थव्यवस्था

हाल के पखवाड़े में ऋण वृद्धि दर 16.5 फीसदी

January 27, 2023 10:54 PM IST0
आज का अखबार

दिसंबर में क्रेडिट कार्ड के खर्च में तेजी आई

January 25, 2023 11:50 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

नार्थ कोरिया को मानवीय सहायता उपलब्ध कराएगा साउथ कोरिया

January 27, 2023 7:46 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Covid 19 : साउथ कोरिया ने चीन से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध की अ‍वधि बढ़ाई

January 27, 2023 4:54 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिकी इकॉनमी में सुस्ती जारी, पर पिछली तिमाही में ग्रोथ रेट बढ़ा

January 27, 2023 10:10 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Nepal plane crash: सिंगापुर में होगी ब्लैक बॉक्स की जांच

January 27, 2023 9:57 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है भारत: बाइडन प्रशासन

January 27, 2023 9:18 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान की करेंसी में डॉलर के मुकाबले बड़ी गिरावट, गिरकर 255 रुपये प्रति डॉलर पर आया

January 26, 2023 8:16 PM IST0

Trending Topics


  • Stocks to Watch Today
  • FIH Hockey World Cup 2023
  • Gold Rate Today
  • Share Market Crash
  • Nepal plane crash
  • Adani Total Gas Limited
  • Air India
  • Pathaan Box Office Collection
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


Adani Group का FPO की कीमत, तारीखों में बदलाव से इनकार

January 28, 2023 7:51 PM IST

तीन साल में दूसरी बार दिवालिया हुई ब्रिटेन की यह कंपनी

January 28, 2023 7:30 PM IST

Hindenburg Report: अदाणी ग्रुप के लिए खतरे की घंटी ! MSCI ने मांगा फीडबैक

January 28, 2023 7:12 PM IST

Pathaan Box Office Collection: तीन दिन में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की

January 28, 2023 6:19 PM IST

NTPC Q3 results: लाभ पांच फीसदी बढ़कर 4,854 करोड़ रुपये पर पहुंचा

January 28, 2023 5:43 PM IST

Latest News


  • Adani Group का FPO की कीमत, तारीखों में बदलाव से इनकार
    by भाषा
    January 28, 2023
  • तीन साल में दूसरी बार दिवालिया हुई ब्रिटेन की यह कंपनी
    by भाषा
    January 28, 2023
  • Hindenburg Report: अदाणी ग्रुप के लिए खतरे की घंटी ! MSCI ने मांगा फीडबैक
    by भाषा
    January 28, 2023
  • Pathaan Box Office Collection: तीन दिन में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की
    by भाषा
    January 28, 2023
  • NTPC Q3 results: लाभ पांच फीसदी बढ़कर 4,854 करोड़ रुपये पर पहुंचा
    by भाषा
    January 28, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
59330.90 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स59331
-8741.45%
निफ्टी59331
-8740%
सीएनएक्स 50014875
-2971.96%
रुपया-डॉलर81.49
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Tata Motors445.556.34
Supreme Inds.2538.155.23
Kajaria Ceramics1097.304.51
Dr Reddy's Labs4318.302.71
Bajaj Holdings5898.902.67
Chola Financial590.852.17
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Bajaj Holdings5905.002.83
Ashok Leyland149.352.05
Bayer Crop Sci.4497.401.43
Atul6997.700.06
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks to Watch TodayFIH Hockey World Cup 2023Gold Rate TodayShare Market CrashNepal plane crashAdani Total Gas LimitedAir IndiaPathaan Box Office CollectionUnion Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us