facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

एफपीआई ने बाजार से निकाले 5,689 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:25 AM IST

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जुलाई में अबतक भारतीय शेयर बाजारों से 5,689 करोड़ रुपये की निकासी की है। विभिन्न घरेलू और वैश्विक कारकों की वजह से एफपीआई ने सतर्कता का रुख अपनाया हुआ है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने एक से 23 जुलाई के दौरान शेयरों से 5,689.23 करोड़ रुपये की निकासी की। इस दौरान उन्होंने ऋण या बॉन्ड बाजार में 3,190.76 करोड़ रुपये का निवेश किया। इस तरह उनकी शुद्ध निकासी 2,498.47 करोड़ रुपये रही।
मॉर्निंगस्टार इंडिया के सहायक निदेशक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, मूल्यांकन में बढ़ोतरी, कच्चे तेल में उछाल तथा डॉलर के मजबूत होने से विदेशी निवेशक निकट भविष्य में जोखिम उठाने से बच रहे हैं।
ग्रो के सह-संस्थापक हर्ष जैन ने कहा कि बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी-50 इस समय सर्वकालिक उच्चस्तर पर हैं, इस वजह से विदेशी निवेशक निवेश में सतर्कता बरत रहे हैं। जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, पिछले छह कारोबारी सत्रों में एफपीआई ने लगातार बिकवाली की है।   

Advertisement
First Published - July 26, 2021 | 12:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement