facebookmetapixel
Advertisement
खाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरीCube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमानBCCL Share Crash: तिमाही नतीजों ने लगाया बड़ा झटका! एक दिन में 8% से ज्यादा टूटा मल्टीबैगर PSU शेयर

PhonePe को वॉलमार्ट से मिला 20 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त फंड

Advertisement
Last Updated- March 17, 2023 | 10:05 PM IST
PhonePe rolls out UPI Circle feature now make digital payments even without a bank account

वित्तीय प्रौद्योगिकी मंच फोनपे ने शुक्रवार को कहा कि उसने 12 अरब डॉलर के निवेश या वित्तपोषण से पहले के मूल्यांकन (प्री-मनी वैल्यूएशन) पर वॉलमार्ट से अतिरिक्त 20 करोड़ डॉलर (करीब 1,649 करोड़ रुपये) की प्राथमिक पूंजी जुटाई है।

पिछले वर्ष अपना मुख्यालय भारत स्थानांतरित करने के बाद से फोनपे एक अरब डॉलर तक की पूंजी जुटाने की कवायद कर रही है। यह नया वित्तपोषण भी उसी का हिस्सा है।

फोनपे ने एक बयान में कहा कि इस वित्तपोषण के साथ कंपनी विभिन्न वैश्विक निवेशकों से 65 करोड़ डॉलर (लगभग 5,360 करोड़ रुपये) जुटा चुकी है। निवेश या वित्तपोषण से पहले का 12 अरब डॉलर का मूल्यांकन वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फोनपे को देश की सबसे मूल्यवान वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी बनाता है।

बयान में कहा गया, ‘‘कंपनी को और निवेश मिलने की उम्मीद है जिनके बारे में घोषणा आने वाले समय में की जाएगी।’’

कंपनी के संस्थापक और सीईओ समीर निगम ने कहा कि हमारे बहुलांश निवेशक वॉलमार्ट का हम आभार जताते हैं जिसने हमारी दीर्घकालिक आकांक्षाओं का लगातार समर्थन किया है। हम वृद्धि के अगले चरण को लेकर उत्साहित हैं और भारतीय उपभोक्ताओं को नई पेशकश कर रहे हैं।

वॉलमार्ट इंटरनेशनल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी जुडिथ मैकेन्ना ने कहा, ‘‘हम फोनपे के भविष्य को लेकर उत्साहित हैं। जिस तरह यह अपनी पेशकश का विस्तार कर रही है और बड़े पैमाने पर भारतीयों को वित्तीय सेवाओं की पहुंच दे रही है उस पर हमें भरोसा है।’’

Advertisement
First Published - March 17, 2023 | 3:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement