facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

पेटीएम को अब एआई के भरोसे मुनाफे की उम्मीद

Advertisement

परप्लेक्सिटी का लक्ष्य इस मार्च के मध्य तक 10 लाख यूजर्स तक पहुंचना है।

Last Updated- February 27, 2025 | 11:04 PM IST
Paytm

पेटीएम अब आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के दम पर अगले दो वर्षों में लाभ बढ़ने की उम्मीद कर रहा है क्योंकि इसमें मानव संसाधन की अधिक जरूरत नहीं होती है। पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने गुरुवार को बताया कि कंपनी के ऐप्लिकेशन में एआई के सर्च फीचर को शामिल करने के लिए परप्लेक्सिटी से गठजोड़ हुआ है।

शर्मा ने मीडियो से वर्चुअल बातचीत में बताया, ‘मैं एक बात से काफी प्रभावित हूं कि एआई आधारित उत्पादों को बड़ी संख्या में मानव संसाधन की जरूरत नहीं होती है। एआई की कई ऐसी नई विशेषताएं हैं जो साल भर या दो साल में लाभप्रदता को दिशा दे सकती हैं।’

परप्लेक्सिटी का लक्ष्य इस मार्च के मध्य तक 10 लाख यूजर्स तक पहुंचना है। उसने संकेत दिया कि इसकी प्रीमियम सेवाएं देश के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क हो सकती हैं। अमेरिका आधारित कंपनी प्रशिक्षित मॉडल की विशेषज्ञता पर दांव लगा रही है। बीएस

Advertisement
First Published - February 27, 2025 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement