facebookmetapixel
Advertisement
मोटी कमाई का मौका! इस हफ्ते NSE, HERO मोटर्स समेत 11 कंपनियों के आएंगे IPO, पैसा रखें तैयारब्रिक्स देशों से बोले जिनपिंग: ग्लोबल साउथ की ताकत के लिए मिलकर करें काम, एक दूसरे का करें सहयोगमहंगाई, फेड मीटिंग और क्रूड ऑयल की कीमतें: इस छोटे कारोबारी हफ्ते में बाजार की दिशा तय करेंगे ये ट्रिगरयूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की कई रिफाइनरी ठप, अगस्त में खरीदा रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोल; 70% भारत से गया‘क्रिटिकल मिनरल्स न बनें हथियार’, BRICS में PM मोदी ने जताई चिंता, कहा: सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना जरूरीकच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए विदेशी निवेशक, सिंतबर में अब तक निकाले ₹13,138 करोड़शशिधर जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? RBI को भेजे गए दो नामप्रति शेयर मिलेगा ₹50 का डिविडेंड! रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेRBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा की

वॉल्यूम कम रहने के चलते CBDC की पायलट टेस्टिंग अवधि बढ़ाने पर विचार कर रहा RBI

Advertisement
Last Updated- April 19, 2023 | 8:19 PM IST
RBI Dividend: What is the reason for Reserve Bank of India giving huge dividend to the government? economists explained RBI Dividend: रिजर्व बैंक के सरकार को भारी लाभांश देने की क्या है वजह? अर्थशास्त्रियों ने समझाया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (central bank digital currency- CBDC) के खुदरा और थोक क्षेत्रों में पायलट परीक्षण को एक साल और बढ़ा सकता है। इसमें परीक्षण में शामिल बैंकों के सूत्रों ने बताया कि CBDC में लेन-देने बढ़ाए जाने की जरूरत है। तभी इसे पूरी तरह शुरू होने पर नियमित किया जा सकता है।

थोक सेगमेंट के लिए CBDC का पायलट परीक्षण 1 नवंबर, 2022 को शुरू हुआ था जबकि इसकी शुरुआत खुदरा सेगमेंट के लिए 1 दिसंबर, 2022 को हुई थी।

थोक सेगमेंट में पायलट परीक्षण के लिए नौ बैंकों को चिह्नित किया गया था। आठ बैंकों ने रिटेल पायलट परीक्षण शुरू किया था और इसमें चार अन्य बैंक बाद में शामिल हुए थे। RBI ने CBDC खुदरा पायलट (retail pilot) में शामिल चार बैंकों के मांग पत्रों के आधार पर 1.71 करोड़ रुपये जारी किए थे।

खुदरा क्षेत्र में CBDC से लेन-देन नहीं बढ़ने के एक कारण यूजर्स का डिजिटल मुद्रा (Digital currency) स्वीकार करने वाले दुकानदारों के बारे में जानकारी नहीं होना है। खुदरा पायलट योजना (retail pilot scheme) में करीब 10,000 से 12,000 दुकानदार शामिल हैं और इसमें करीब एक लाख ग्राहक हैं।

इसके समक्ष सबसे बड़ी चुनौती यह है कि ज्यादातर ग्राहक यूनाइटिड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का आसानी से इस्तेमाल कर रहे हैं और वे किसी और डिजिटल पेमेंट इंटरफेस का इस्तेमाल ही नहीं करना चाहते हैं।

Also read: डिजिटल भुगतान में UPI का दबदबा कायम, QR Code से मिल रहा दम : वर्ल्डलाइन इंडिया रिपोर्ट

एक अन्य मुद्दा QR code है। सूत्रों के मुताबिक, ‘CBDC के लिए एक अलग QR code की जरूरत है। कई कारोबारियों के पास एक या दो QR code हैं और वे एक अन्य QR code का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं। यदि UPI और CBDC के लिए एक ही QR code का इस्तेमाल किया जाता है तो UPI के प्रभाव पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।’

लिहाजा RBI एक ही QR code से CBDC और UPI को भुगतान करने का रास्ता तलाश रहा है। सूत्र के मुताबिक, ‘वे प्रयास कर सकते हैं यदि तकनीक उन्हें इजाजत दे।’

Advertisement
First Published - April 19, 2023 | 7:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement