facebookmetapixel
Advertisement
महंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक, जरूरत पड़ने पर नीतियों में भी किया जा रहा बदलाव: सरकार8th Pay Commission: डेटा जमा करने की तारीख खत्म, पर कब तक आएगी सैलरी बढ़ाने वाली रिपोर्ट?कोटक महिंद्रा AMC का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 17 अगस्त तक खुला रहेगा NFOExplainer: क्या शेयर बाजार, म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को भी रिटायरमेंट के लिए पेंशन स्कीम की जरूरत है?रेलवे से लेकर टैक्स, बैंकिंग तक… 1 अगस्त से हुए बदलावों का कैसे होगा असर?NRI Banking: विदेश में रहते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं भारतीय मोबाइल नंबर? जानिए बैंकिंग के जरूरी नियम31 जुलाई से पहले भरा था ITR पर हो गई गलती? एक्सपर्ट से समझें कैसे कर सकते हैं सुधारRBI MPC: EMI बढ़ेगी या मिलेगी राहत? RBI की मीटिंग से क्या हैं उम्मीदेंITC Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर में आई रफ्तार, 4% उछला स्टॉक; ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइसजुलाई में ज्यादा बारिश का असर, खरीफ रकबा में कमी घटकर 3% से भी कम

साउथ इंडियन बैंक की नजर उत्तर भारत पर

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:51 PM IST

केरल स्थित साउथ इंडियन बैंक देश भर में, खासकर उत्तरी भारत में अपने कारोबार के विस्तार की योजना पर गंभारता से विचार कर रहा है। बैंक  ने 2011 तक देश भर में अपने कारोबार के विस्तार का लक्ष्य रखा है।


उल्लेखनीय है कि बैंक ने इससे पहले अपने कारोबार में बढ़ोतरी कर इसे 2013 तक तीन गुणा तक करने का एलान पहले ही कर चुका है। इधर बैंक अपना 81वां स्थापना दिवस भी मना रहा है।

बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी वी ए जोसफ ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि  बैंक ने वित्त वर्ष 2007-08 के 25,000 करोड़ के मुकाबले अपने कारोबार को बढ़ाकर 75,000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इसके अलावा बैंक की 2013 तक 44,000 करोड़ रुपये केडिपॉजिट और 31,000 करोड रुपये के एडवांस हासिल करने की भी योजना है। अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने लिए बैंक अपनी शाखाओं और कर्मचारियों की संख्या में भी इजाफा करेगा।

इसके तहत बैंक अपने शाखाओं की संख्या को मौजूदा 522 से बढ़ाकर 750 तक करेगा जबकि अगले पांच सालों के दौरान कर्मचारियों की मौजूदा संख्या को बढ़ाकर 7,500 तक करेगा। जोसफ ने खुलासा किया कि बैंक को रिजर्व बैंक से वर्ष 2009 में 40 नई शाखाएं खोलने की अनुमति मिल गई है।

इनमें से11 दिल्ली क्षेत्र में जबकि  3 हिमाचल प्रदेश, मेघालय और त्रिपुरा में और साथ ही कोलकाता और हैदराबाद में 7-7 शाखाएं खोली जाने की योजना है।

Advertisement
First Published - January 22, 2009 | 9:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement