facebookmetapixel
Advertisement
स्मॉल कैप फंड्स के लिए बढ़ी दिलचस्पी! मिला करीब 20% तक रिटर्न, बस इन बातों का रखें ध्याननए ई-कॉमर्स नियमों से बदल जाएगा ऑनलाइन शॉपिंग का पूरा तरीका, लेकिन आपके लिए क्या बदलेगा?निवेश घटने के बावजूद क्यों मजबूत है हाइब्रिड फंड्स का आउटलुक? किस कैटेगरी में दिख सकती है तेजीप्रणव कंस्ट्रक्शंस IPO ने मचाया धमाल! 121 गुना सब्सक्राइब, लिस्टिंग से पहले 36% प्रीमियमNSE की लिस्टिंग से BSE को भी होगा फायदा? ब्रोकरेज का दिलचस्प हिसाबHDFC Bank को जल्द मिल सकता है नया CEO! RBI को भेजे 2 नाम, जेफरीज को शेयर में 24% तेजी की उम्मीद60 की उम्र से पहले अटल पेंशन योजना छोड़ने पर कितना पैसा मिलेगा? निकासी और पेंशन के नियम समझेंसोलर ग्रुप का दक्षिण अफ्रीका में बड़ा दांव, ₹12,951 करोड़ में ओम्निया होल्डिंग्स को खरीदने की तैयारीचीन से डिफेंस टेक्नोलॉजी में कितना पीछे है भारत? 13 गुना खर्च का अंतर, पनडुब्बियों से फाइटर जेट तक देखें मुकाबलासऊदी अरब की बड़ी तेल पाइपलाइन बंद, जल्द शुरू नहीं हुई तो दुनिया की 4% सप्लाई पर खतरा

सुरक्षित ऋण बढ़ाएगा बंधन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:45 PM IST

बंधन बैंक अपनी संपत्ति आधार में विविधता लाएगा। साथ ही बैंक ने 2025 तक सुरक्षित ऋण बढ़ाकर 70 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी चंद्रशेखर घोष ने संकेत दिए कि परिसंपत्ति खातों का विविधीकरण बंधन बैंक की भावी योजनाओं का हिस्सा था।    
घोष ने कहा, ‘2025 तक संपत्ति में सुरक्षित 70 प्रतिशत और असुरक्षित 30 प्रतिशत होगा। हम योजनाबद्ध तरीके से इस लक्ष्य तक पहुंचने की रणनीति बना रहे हैं। वर्तमान में संपत्ति बही का 39 प्रतिशत सुरक्षित ऋण है।’ घोष बैंक के ब्रांड एंबेसडर के रूप में सौरव गांगुली की नियुक्ति की घोषणा करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
घोष ने कहा, ‘बंधन एक छोटे संगठन के रूप में शुरु किया गया था, लेकिन हम एक सार्वभौमिक बैंक हैं।’ उन्होंने कहा कि आवासीय वित्त कंपनी गृह के अधिग्रहण से बैंक को अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने में मदद मिली थी और करीब 26 प्रतिशत आवास ऋण की हिस्सेदारी थी।
भविष्य के विकास का खाका पेश करते हुए उन्होंने कहा कि बैंक सुरक्षित पोर्टफोलियो तैयार करेगा और उस दिशा में आवास ऋण के अलावा एमएसएमई पर मुख्य रूप से ध्यान होगा।  घोष ने कहा, ‘अब तक कुल कर्ज में एमएसएमई की हिस्सेदारी 38 प्रतिशत है। एक बड़ा हिस्सा सुरक्षित ऋण का है। हम इस पर आगे बढ़ रहे हैं।’ वर्तमान में बैंक की करीब 5,640 शाखाएं हैं। 2025 तक 8,000 शाखाओं का लक्ष्य रखा गया है।
 

Advertisement
First Published - October 13, 2022 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement