facebookmetapixel
Advertisement
बिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीदस्पाइसजेट को बड़ी राहत, विमान लीज कंपनी ने वापस ली दिवाला याचिकाभारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर KKR का भरोसा, बुकमाईशो में खरीदेगी अल्पांश हिस्सेदारीप्रतिस्पर्धा आयोग का बड़ा बदलाव, प्रतिबद्धता मामलों की कुल समय-सीमा 180 दिन हुईएक दशक बाद चीनी आयात की तैयारी, 10 लाख टन से कीमतों पर लगाम की कोशिशमहिलाओं को समान संसाधन मिलें तो बढ़ेगी खेती की पैदावार, रिपोर्ट में बड़ा दावाक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पर सेबी की बड़ी कार्रवाई, कॉपटॉल और मानसी ब्रोकिंग पर लगाई रोकजापानी निवेशकों पर योगी का दांव, 75 हजार एकड़ भूमि बैंक और बेहतर कनेक्टिविटी का दिया हवाला

क्रेडिट कार्ड से खर्च पहली बार 1.4 लाख करोड़ रुपये: RBI डेटा

Advertisement

क्रेडिट कार्ड की संख्या मई में फिर बढ़कर उच्चतम स्तर 8.74 करोड़ पर पहुंच गई थी

Last Updated- July 13, 2023 | 11:15 PM IST
Swiggy Credit Cards: What are cashback credit cards? Which are the best? How to choose?

क्रेडिट कार्ड से खर्च पहली बार 1.4 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि 2022-23 में क्रेडिट कार्ड से खर्च निश्चित दायरे में रहा था। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक के जारी नवीनतम आंकड़ों से प्राप्त हुई।

क्रेडिट कार्ड की संख्या मई में फिर बढ़कर उच्चतम स्तर 8.74 करोड़ पर पहुंच गई थी जबकि इससे पहले अप्रैल में भी यह संख्या 8.65 करोड़ पर थी। इस वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में क्रेडिट कार्ड करीब 20 लाख बढ़े।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘क्रेडिट कार्ड से होने वाला खर्च वित्त वर्ष 23 में 1.1 लाख करोड़ से 1.3 लाख करोड़ रुपये के दायरे में रहा था। मई, 2023 में पहली बार क्रेडिट कार्ड से खर्च 1.4 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा।’

मई में प्रति क्रेडिट कार्ड खर्च राशि करीब 16,144 करोड़ रुपये रही थी। सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक के सबसे ज्यादा क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल हो रहे हैं। मई में एचडीएफसी बैंक के कार्ड की संख्या 1.812 करोड़ थी। इसके क्रेडिट कार्डों की कुल हुए खर्च में हिस्सेदारी 28.5 फीसदी थी।

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement