facebookmetapixel
Advertisement
SIM Swap Fraud का नया जाल: फोन का नेटवर्क गायब होते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे बचेंSEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा है

PNB Q1 Results: पहली तिमाही में बैंक को तगड़ा झटका, मुनाफा 49 फीसदी घटकर ₹1,675 करोड़ पर पहुंचा

Advertisement

हालांकि, बैंक की कुल आय में 15.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली और यह 37,231 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इसके साथ ही ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी बढ़कर 7,081 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- July 30, 2025 | 3:52 PM IST
Punjab National Bank (PNB)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

PNB Q1 Results: देश के बड़े सरकारी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। जून तिमाही में कंपनी को जबरदस्त झटका लगा है। बीती तिमाही कंपनी का मुनाफा 49 फीसदी घटकर 1,675 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 3,251 करोड़ रुपये था, जबकि वित्त वर्ष 25 की अंतिम तिमाही में बैंक ने 4,567 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

कंपनी ने बताया कि मुनाफे में कमी की सबसे बड़ी वजह टैक्स खर्च में भारी बढ़ोतरी रही, जो पिछले साल के 2,017 करोड़ रुपये से बढ़कर इस बार 5,083 करोड़ रुपये हो गया।

पहली तिमाही में बैंक की कुल आय में 15.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली और यह 37,231 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इसके साथ ही ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी बढ़कर 7,081 करोड़ रुपये हो गया। लेकिन टैक्स के बढ़े हुए बोझ ने मुनाफे पर बड़ा असर डाला। ब्याज से होने वाली आय और खर्च के बीच का अंतर यानी नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में मामूली एक फीसदी की बढ़त हुई और यह 10,578 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 10,468 करोड़ रुपये थी।

Also Read: दिग्गज PSU Bank ने जारी किये Q1 नतीजे, मुनाफा 48% घटा; स्टॉक में आई तेज गिरावट

एसेट क्वालिटी में सुधार, NPA में कमी

PNB की एसेट क्वालिटी में इस तिमाही में काफी सुधार देखने को मिला। बैंक के ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) घटकर 42,673 करोड़ रुपये रह गए। Gross NPA अनुपात भी पिछले साल के 4.98 फीसदी से कम होकर 3.78 फीसदी पर आ गया। Net NPA भी घटकर 4,132 करोड़ रुपये रहा, जिससे Net NPA अनुपात 0.60 फीसदी से गिरकर 0.38 फीसदी हो गया। प्रोविजनिंग में भी कमी आई और यह 792 करोड़ रुपये से घटकर 396 करोड़ रुपये रह गई।

Advertisement
First Published - July 30, 2025 | 3:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement