facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

डिजिटल भुगतान को लोकप्रिय बनाने में भारत की सफलता ने आशंकाओं को दूर किया: सीतारमण

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:16 PM IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान प्रणाली के सफल क्रियान्वयन ने इस बारे में संदेह करने वालों को गलत साबित किया है। 

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को ‘‘मोदी शासन के 20 वर्ष’’ कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान एक बटन दबाने भर से लोगों के बैंक खातों में राशि पहुंच गई। यदि वे बैंक नहीं जा सके या इसे बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी तो बैंक मित्रों ने गांव जाकर उन्हें उनका पैसा दिया।’’ 
वित्त मंत्री ने कहा कि इसी दौरान कुछ अगड़ी अर्थव्यवस्थाएं चेक बनाकर, उन्हें लिफाफे में डालकर डाक के जरिए लोगों को भेज रही थीं। उन्होंने कहा कि इस बारे में कई आशंकाएं जताई गईं कि इलेक्ट्रॉनिक भुगतान काम कैसे कर पाएगा विशेषकर ग्रामीण इलाकों में जहां इंटरनेट कनेक्टविटी अच्छी नहीं है। लेकिन कोविड के बावजूद यूपीआई भुगतान के मामले में भारत विश्व में सबसे आगे रहा। 

सीतारमण ने कहा कि कुछ वर्ष पहले संप्रग सरकार के एक मंत्री ने कहा था कि इलेक्ट्रॉनिक भुगतान को लोकप्रिय बनाना असंभव है क्योंकि ‘‘एक सब्जी विक्रेता को आप सात रुपये का भुगतान किस तरह करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि अब यह संदेह दूर हो चुका है।

Advertisement
First Published - September 22, 2022 | 1:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement