facebookmetapixel
Advertisement
Kotak Mahindra Bank Q4: मुनाफे में 10% की बढ़त, एसेट क्वालिटी में जबरदस्त सुधारकमर्शियल गैस की कीमतों में आग: दिल्ली के फूड वेंडर्स बेहाल, रेस्टोरेंट्स रेट बढ़ाने की तैयारी में!पुरानी कंपनी का अटका PF पैसा अब तुरंत मिलेगा वापस, नया ‘E-PRAAPTI’ पोर्टल लॉन्च; ऐसे करेगा कामNPS सब्सक्राइबर्स सावधान! 1 जुलाई से बदल रहे हैं मेंटेनेंस के नियम, समझें आपकी जेब पर क्या होगा असरक्या आपके फोन में भी आया तेज सायरन वाला मैसेज? सरकार ने क्यों किया ऐसा टेस्टAvro India का बड़ा धमाका: 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, जानें स्टॉक स्प्लिट की पूरी डिटेलRBI में बड़ा बदलाव! रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर, 3 साल तक संभालेंगे अहम जिम्मेदारीनिवेशकों की लॉटरी! हर 1 शेयर पर 6 बोनस शेयर देगी अलका इंडिया, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेBNPL vs Credit Card: अभी खरीदें बाद में चुकाएं या कार्ड से खर्च? एक गलत फैसला बना सकता है आपको कर्जदारDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 तक कमाई का मौका! अगले हफ्ते 12 कंपनियों देंगी डिविडेंड, लिस्ट जारी

चरणबद्ध तरीके से पूरी सेवा देंगी HDFC की शाखाएं

Advertisement

HDFC और HDFC Bank के मर्जर के बाद HDFC की 523 शाखाएं HDFC Bank की 7,821 शाखाओं में जुड़ गई हैं

Last Updated- July 03, 2023 | 10:26 PM IST
HDFC Bank merger

हाउसिंग डेवलवमेंट फाइनैंस कॉर्पोरेशन (HDFC) की 523 शाखाओं में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की शाखाओं की तरह जमा और नकदी का लेनदेन शुरू नहीं किया जाएगा, जिनका विलय जुलाई को हुआ है। बैंक से जुड़े सूत्रों ने कहा कि इसकी जगह पर ये शाखाएं चरणबद्ध तरीके से पूरी सेवाएं देना शुरू करेंगी।

HDFC और HDFC Bank के मर्जर के बाद एचडीएफसी की 523 शाखाएं HDFC Bank की 7,821 (31 मार्च, 2023 तक) शाखाओं में जुड़ गई हैं, जिससे बैंक की कुल शाखाएं 8,344 हो गई हैं। इसकी वजह यह है कि एचडीएफसी की ज्यादातर शाखाएं एचडीएफसी बैंक की शाखाओं से छोटी हैं। दरअसल एचडीएफसी की 523 शाखाओं में से 450 से ज्यादा सेवा केंद्र हैं।

एचडीएफसी की शाखाएं हब ऐंड स्पोक मॉडल पर काम करती हैं, जिसमें एक शाखा के अधीन कई सेवा केंद्रों का परिचालन किया जाता है।

Also read: मर्जर के बाद भी HDFC Bank पर सतर्क बने हुए हैं विश्लेषक

एक सूत्र ने कहा, ‘सभी बड़ी मंजूरियां हब से आती हैं, जबकि ज्यादातर शाखाएं सिर्फ ग्राहकों से बातचीत करती हैं।’ उदाहरण के लिए मुंबई में एचडीएफसी की सिर्फ 3 पूर्ण शाखाएं हैं, जबकि शेष सेवा केंद्र हैं। एक अन्य सूत्र ने कहा कि इसके साथ ही इनमें से ज्यादातर सेवा केंद्रों में नकदी का काम करने के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित करनी होंगी।

Advertisement
First Published - July 3, 2023 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement