facebookmetapixel
Advertisement
Karta कौन होता है और क्यों जरूरी है? HUF से जुड़ी हर जरूरी बात समझिए आसान भाषा मेंचीन की Anta भारत में करेगी वापसी! गुरुग्राम में खुलेगा पहला स्टोर, प्रीमियम स्पोर्ट्सवियर मार्केट पर नजरWhatsApp यूजर्स के लिए चेतावनी! इन डिवाइस से ऐप हो सकती है गायब, पढ़ें रिपोर्टQ4 के बाद इन 2 NBFC Stock में 37% तक अपसाइड का मौका; ₹100 से नीचे कर रहे ट्रेडआखिर क्यों Jimmy Kimmel पर भड़के ट्रंप, ABC से बर्खास्तगी की मांग के पीछे क्या है वजह?प्राइवेट बैंक हर 3 शेयर पर दे रहा 1 मुफ्त, 200% का डिविडेंड भी तोहफा; शेयर खरीदने की मची लूटGold-Silver Price Today: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सोना चांदी की कीमतों में गिरावट, चेक करें आज के रेटWeather Update Today: मौसम का यू-टर्न, कहीं बारिश तो कहीं लू का वार! दिल्ली समेत कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसमटाटा की इस कंपनी का बड़ा तोहफा! हर 2 शेयर पर 1 फ्री, ₹6 डिविडेंड भी; रिकॉर्ड डेट फाइनलUS-Iran War: ट्रंप को नहीं पसंद आया ईरान का प्लान, क्या अब और भड़केगा युद्ध?

मर्जर के बाद भी HDFC Bank पर सतर्क बने हुए हैं विश्लेषक

Advertisement

IDBI Capital के शोध प्रमुख का भी मानना है कि मर्जर से जुड़ा उत्साह शेयर बाजारों पर बरकरार नहीं रह सकता है

Last Updated- July 03, 2023 | 7:38 PM IST
HDFC Bank share price

HDFC Bank और HDFC के बीच मर्जर के बाद विश्लेषकों का कहना है कि बाजार की नजर अब मर्जर से जुड़ी चुनौतियों के सफल समाधान पर लगी रहेगी। इनमें कर्मचारियों से संबं​धित बदलाव और सभी शाखाओं में संपूर्ण बैंकिंग सेवाओं की पेशकश जैसी चुनौतियां मुख्य रूप से शामिल होंगी।

विश्लेषकों का मानना है कि शेयर बाजारों पर यह शेयर अल्पाव​धि में प्रमुख सूचकांकों के अनुरूप प्रदर्शन करेगा।

राइट रिसर्च की संस्थापक एवं मुख्य कार्या​धिकारी (CEO) सोनम श्रीवास्तव ने कहा, ‘मर्जर के बाद सामान्य तौर पर समेकन (consolidation) की शुरुआती अव​धि होती है, क्योंकि संबद्ध इकाइयां समेकन की दिशा में कार्य करती हैं। इससे अल्पाव​धि बाजार गतिवि​धि को बढ़ावा मिल सकता है।’

आईडीबीआई कैपिटल के शोध प्रमुख ए के प्रभाकर का भी मानना है कि मर्जर से जुड़ा उत्साह शेयर बाजारों पर बरकरार नहीं रह सकता है, क्योंकि मर्जर से जुड़ी लागत का प्रभाव पड़ सकता है।

उनका कहना है, ‘​जून तिमाही के नतीजों के बाद इस शेयर में कुछ कमजोरी आ सकती है, और अगले कुछ महीनों के दौरान यह सुस्त बना रह सकता है। हालांकि शेयर में बड़ी गिरावट के आसार नहीं हैं।’

सोमवार को दिन के कारोबार में HDFC Bank का शेयर BSE पर 3.2 प्रतिशत चढ़कर 1,758 की ऊंचाई पर पहुंच गया था। वहीं HDFC ने भी दिन के कारोबार में 3.7 प्रतिशत तेजी के साथ 2,926 रुपये का नया एक वर्ष ऊंचा स्तर बनाया।

अपने मार्च के निचले स्तरों से HDFC Bank का शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि HDFC में 15.7 प्रतिशत की तेजी आई है।

मॉर्गन स्टैनली को वित्त वर्ष 2024 की ईपीएस वृद्धि 13 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो सालाना आधार पर कम है।

क्षेत्र पर नजरिया

विश्लेषकों को HDFC Bank के शेयर में तेजी से निफ्टी बैंक सूचकांक में मौजूदा सुधार को मदद मिलने का अनुमान है। निफ्टी बैंक सूचकांक सोमवार को दिन के कारोबार में 45,353 के नए ऊंचे स्तर पर पहुंच गया।

उनका कहना है कि निवेशकों को निवेश से जुड़े रहना चाहिए, क्योंकि HDFC Bank मर्जर से इस क्षेत्र में समेकन की लहर तेज हो सकती है, जो दीर्घाव​धि नजरिये से फायदेमंद साबित हो सकती है।

विश्लेषकों का मानना है कि इसके अलावा, भारतीय बैंक अच्छी तरह से पूंजीकृत हैं, क्रेडिट साइकिल उदार है, और मुनाफा एक दशक में अपने ऊंचे स्तर पर है।

नोमुरा के विश्लेषकों ने ताजा रिपोर्ट में कहा है, ‘जहां ब्याज दरें पिछले साल के दौरान तेजी से चढ़ी हैं, वहीं सभी उत्पाद सेगमेंटों में दरें कोविड-पूर्व स्तरों के मुकाबले ज्यादा ऊपर नहीं हैं। हमारा मानना है कि इस क्षेत्र की उधारी वित्त वर्ष 2023-25 के दौरान 13 प्रतिशत CAGR पर रह सकती है और निजी क्षेत्र के बैंक 18 प्रतिशत वृद्धि दर्ज कर सकते हैं।’

नोमुरा के पसंदीदा शेयरों में ICICI Bank, ऐ​क्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक मुख्य तौर पर शामिल हैं।

Advertisement
First Published - July 3, 2023 | 7:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement