facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंदUnited Spirits में खरीदारी का मौका? तीन ब्रोकरेज ने दिया ₹1,515-₹1,676 का टारगेट

सरकार 14,500 करोड़ रुपये 4 बैंकों में डालेगी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:27 AM IST

सरकार ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक आफ इंडिया और यूको बैंक में गैर ब्याज वाले बॉन्ड जारी करके 14,500 करोड़ रुपये डालने की घोषणा की है। हालांकि इसके पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने इस तरह के तरीकों का इस्तेमाल करने को लेकर चिंता जताई थी।
पुनर्पूंजीकरण बॉन्ड 6 अलग परिपक्वता में जारी किए जाएंगे और इसके लिए पात्र बैंकों के आवेदन के आधार पर विशेष प्रतिभूति जारी की जाएगी। विशेष प्रतिभूति का परिवक्वता की तिथि पर पुनर्भुगतान किया जा सकेगा।
अधिसूचना में कहा गया है कि इन विशेष प्रतिभूतियों पर कोई ब्याज देय नहीं होगा। यह पहले के रुख से बदलाव है, जब सरकार ने ब्याज वाले बॉन्ड सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए जारी किए थे। पुनर्पूंजीकरण बॉन्डों पर ब्याज का बोझ कम करने हेतु सरकार ने पिछले साल पंजाब ऐंड सिंध बैंक में 5,500 करोड़ रुपये पूंजी डालने के लिए जीरो कूपन बॉन्ड जारी करने का फैसला किया था। उस समय रिजर्व बैंक ने इस तरीके से बैंक में प्रभावी पूंजी डाले जाने की गणना को लेकर चिंता जताई थी।

Advertisement
First Published - March 31, 2021 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement