facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

जुलाई में कर्ज लेने की गतिविधियां तेज

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:07 PM IST

त्योहारी सीजन के पहले जुलाई में बैंकों से कर्ज लेने की गतिविधियां बढ़ी हैं। विभिन्न क्षेत्रों में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में वृद्धि दर 10.5 प्रतिशत और 18.8 प्रतिशत के बीच रही है।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई 2022 में उद्योग को दिया जाने वाला कर्ज 10.5 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि जुलाई 2021 में महज 0.4 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई थी।

आकार के आधार पर देखें तो मझोले उद्योगों को कर्ज जुलाई में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 36.8 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि पिछले साल के समान महीने में 5.9 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई थी। सूक्ष्म और लघु उद्योगों ने 28.3 प्रतिशत ज्यादा कर्ज लिया है, जबकि एक साल पहले 10.5 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई थी। बड़े उद्योगों के सेग्मेंट में कर्ज में वृद्धि 5.2 प्रतिशत रही है, जबकि जुलाई 2021 में 3.8 प्रतिशत का संकुचन आया था। रेटिंग एजेंसी केयरएज ने कहा कि हाल के वर्षों में कर्ज लेने में सुस्त वृद्धि के बाद अब बैंकों से कर्ज लेने की स्थिति बेहतर हो रही है क्योंकि आर्थिक विस्तार हो रहा है, साथ ही सरकार और निजी क्षेत्र का पूंजीगत व्यय बढ़ रहा है। बैंकरों का कहना है कि त्योहार के मौसम के अलावा जिंसों के बढ़ते दाम और उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) लागू करने से भी कर्ज की मांग बढ़ रही है।
इसके अलावा इनपुट लागत की कीमत बढ़ने के कारण कामकाज करने के लिए पूंजी की जरूरत बढ़ने और बाजार से उधारी महंगी होने के कारण भी बैंक से कर्ज लेने की गतिविधियों में तेजी आई है। पिछले साल कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के व्यवधानों के कारण कर्ज की मांग प्रभावित हुई थी।

Advertisement
First Published - August 30, 2022 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement