facebookmetapixel
Advertisement
NFOs की बहार: 7 दिन में लॉन्च होंगे 7 नए म्युचुअल फंड, ₹500 से इक्विटी और डेट दोनों में मिलेगा निवेश का मौकाग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछालRBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोक

VRR नीलामी में बैंकों ने लगाई 3 लाख करोड़ रुपये की बोली: RBI डेटा

Advertisement

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के मुताबिक बैंकिंग व्यवस्था में नकदी की कमी गुरुवार को बढ़कर 2.7 लाख करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- December 29, 2023 | 10:31 PM IST
RBI MPC Meet February 2026

भारतीय रिजर्व बैंक की शुक्रवार को आयोजित 1.75 लाख करोड़ रुपये की 7 दिन की वैरिएबल रेट रिजर्व रीपो (वीआरआर) नीलामी में बैंकों ने 3 लाख करोड़ रुपये की बोली दाखिल की है। बैंकों ने 6.74 प्रतिशत भारित औसत दर पर उधारी ली है।

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के मुताबिक बैंकिंग व्यवस्था में नकदी की कमी गुरुवार को बढ़कर 2.7 लाख करोड़ रुपये हो गई।

हाल की 3 वीआरआर नीलामी में रिजर्व बैंक को उल्लेखनीय प्रतिक्रिया मिली है। बैकों ने नकदी की कमी के कारण नीलामी की राशि से 2.5 से 3.2 गुना ज्यादा लगाई। चालू तिमाही में ज्यादातर नकदी की कमी बनी रही है।

रिजर्व बैंक द्वारा बुधवार को की गई 2 दिन की वीआरआर नीलामी में 50,000 करोड़ रुपये अधिसूचित राशि से करीब 3.2 गुना ज्यादा 1.6 लाख करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। केंद्रीय बैंक ने 6 महीने बाद 15 दिसंबर को वीआरआर नीलामी की थी।

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement