facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

देश में एमेजॉन पे लेटर सेवा के ग्राहक हुए 20 लाख के पार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:11 AM IST

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एमेजॉन की डिजिटल भुगतान इकाई एमेजॉन पे ने ऐसे 20 लाख ग्राहक उपयोगकर्ताओं को जोड़े हैं जिन्होंने एमेजॉन पे लेटर के तहत साइन अप किया है।

महामारी के बीच पिछले वर्ष जरूरी सामानों के साथ साथ ऊंची कीमत वाली चीजों की खरीद के लिए लोगों को सक्षम बनाने के लिए शुरू की गई इस सेवा के तहत ग्राहकों को अभी खरीद कर अगले महीने भुगतान करने या किस्तों में भुगतान करने की सुविधा दी गई है। 

एमेजॉन पे का मुकाबला अपनी प्रतिद्वंद्वी वॉलमार्ट की स्वामित्व वाली फोन पे, गूगल पे और अलीबाबा समर्थित पेटीएम से है।

एमेजॉन पे लेटर एक ऐसी भुगतान प्रणाली है जिसमें बैंक या वित्तीय संस्थाएं ग्राहकों को आसान डिजिटल साइन अप प्रक्रिया के साथ तुरंत क्रेडिट लाइन की पेशकश करते हैं। इसने 99.9 फीसदी की भुगतान सफलता दर के साथ 1 करोड़ से अधिक लेनदेन दर्ज किया है।

एमेजॉन पे भारत के निदेशक विकास बंसल ने कहा, ‘हम एमेजॉन पे लेटर पर लाखों ग्राहकों को सेवा देकर अनुग्रहित हैं और एमेजॉनडॉटइन पर ग्राहकों को खरीदारी करने के लिए आभासी तरीके से ऋण की पेशकश करते हैं।’

Advertisement
First Published - June 29, 2021 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement