facebookmetapixel
Advertisement
इस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

इलाहाबाद बैंक जुटाएगा 1,000 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:30 PM IST

कोलकाता स्थित इलाहाबाद बैंक इस महीने के अंत तक बॉन्ड के जरिए 1,000 रुपये जुटाने की योजना बना रहा है।
बैंक इनमें से 900 करोड़ रुपये टायर-2 बॉन्ड जबकि बाकी 100 करोड़ टायर 1 बॉन्ड के जरिए जुटाएगा।
बैंक अपर टायर-2 बॉन्ड के जरिए 500 करोड़, लोअर टायर-2 श्रेणी में सबआर्डिनेट बॉन्ड के जरिए 400 करोड रुपये जबकि 100 करोड़ रुपये इन्नोवेटिव परपेचुअल डेट इंस्ट्रूमेंट (आईपीडीटी) के जरिए जुटाएगा जो टायर-1 श्रेणी में आती है।
पूंजी जुटाने की अपनी इस योजना के बारे में  बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के आर कामत ने कहा कि हमलोग भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती किए जाने का इंतजार कर रहे थे और चूंकि दरों में कटौती की जा रही है, इसे देखते हुए हमने पूंजी जुटाने का फैसला किया है।
कामत ने कहा कि बाजार की स्थिति में पहले से कुछ सुधार आया है और यह पूंजी जुटाने के लिहाज से सही लग रहा है। उल्लेखनीय है कि बैंक  का पूंजी पर्याप्तता अनुपात दिसंबर 2008 की समाप्ति पर 12.20 फीसदी के स्तर पर था।
पूंजी जुटाने के अलावा बैंक अगले सप्ताह होने वाली ऐसेट लाइबिलिटी कमिटी की बैठक में उधारी और जमा दरों में कटौती पर फैसला करेगा। इस समय बैंक की मौजूदा धारी दर 12.50 फीसदी है।

Advertisement
First Published - March 10, 2009 | 6:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement