facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

Uttarakhand: आज देहरादून से कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे मल्लिकार्जुन खरगे

Advertisement

उन्होंने शनिवार को कहा था, ‘‘राहुल गांधी की न्याय यात्रा का मतलब न्याय है। पार्टी अध्यक्ष का कार्यक्रम इसका एक हिस्सा है।’

Last Updated- January 28, 2024 | 10:26 AM IST
मल्लिकार्जुन खरगे
Representative Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को यानी आज यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि खरगे पूरे देश का भ्रमण कर रहे है और ‘‘ हम आभारी हैं कि उन्होंने बदलाव के आह्वान के लिए उत्तराखंड को चुना।’’

उन्होंने शनिवार को कहा था, ‘‘राहुल गांधी की न्याय यात्रा का मतलब न्याय है। पार्टी अध्यक्ष का कार्यक्रम इसका एक हिस्सा है।’

रावत ने कहा था ‘‘समाज के सभी वर्ग चाहे वे महिलाएं हों, बेरोजगार युवा हों या किसान हों सभी न्याय मांग रहे हैं।’’

खरगे की जनसभा रेसकोर्स इलाके के बन्नू स्कूल मैदान में होगी।

पार्टी ने परेड ग्राउंड पर जनसभा आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई क्योंकि इसे देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के हिस्से के रूप में पुनर्निर्मित किया गया है और इसकी सुरक्षा के लिए कोई बड़ी जनसभा या सार्वजनिक कार्यक्रम यहां आयोजित नहीं किया जा रहा है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देश भर में पार्टी के कार्यक्रमों को बाधित करने की यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार की साजिश है और ‘‘जिस तरह से असम में राहुल गांधी की न्याय यात्रा में अवरोध पैदा किया गया, उससे यह स्पष्ट है।’’

उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटें हैं, सभी वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के पास हैं।

Advertisement
First Published - January 28, 2024 | 10:26 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement