राजस्थान चुनाव

Rajasthan Elections 2023: एक बजे तक लगभग 40 प्रतिशत मतदान

राज्य की 199 विधानसभा सीट पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 25, 2023 | 2:44 PM IST

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है, जहां अपराह्न एक बजे तक लगभग 40 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि अपराह्न एक बजे तक 40.27 प्रतिशत मतदान हुआ है।

राज्य की 199 विधानसभा सीट पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा। अधिकारी ने बताया कि एक बजे तक तिजारा सीट पर 52.36 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू

राज्य की 200 विधानसभा सीट में से 199 सीट पर मतदान हो रहा है। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया है। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

First Published : November 25, 2023 | 2:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)