राजस्थान चुनाव

Rajasthan election: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए AICC के चार समन्वयक नियुक्त किए

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन और हरियाणा की पूर्व मंत्री किरण चौधरी समेत चार समन्वयक नियुक्त किए गए

Published by
भाषा   
Last Updated- August 24, 2023 | 8:27 PM IST

कांग्रेस ने राजस्थान में इस साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन और हरियाणा की पूर्व मंत्री किरण चौधरी समेत चार समन्वयक नियुक्त किए।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के चार समन्वयकों की नियुक्ति की।

राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन, उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, हरियाणा की पूर्व मंत्री किरण चौधरी और पंजाब से पूर्व राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दुलों को AICC समन्वयक बनाया गया है।

इसके साथ ही, AICC के सचिव बीपी सिंह और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह कुम्पावत को राजस्थान विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री के साथ संबद्ध किया गया है।

First Published : August 24, 2023 | 8:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)