facebookmetapixel
Advertisement
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें कितने हुए महंगेByju’s के फाउंडर रवींद्रन को 6 महीने की जेल, आखिर सिंगापुर कोर्ट ने क्यों सुनाई सजा?JK Cement के शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश, बढ़ती कीमतें और मजबूत डिमांड से 32% तक अपसाइड का अनुमानStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 से नीचे; स्मॉल और मिडकैप में तेजीमुनाफा घटा लेकिन ONGC ने निवेशकों को किया खुश, डिविडेंड का ऐलान, चेक करें डिटेल्सUS-Iran War: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा हमला, कहा- ‘ईरान सरेंडर करे तब भी अमेरिका की जीत नहीं दिखाएंगे’Stocks To Watch Today: Coal India से Sun Pharma तक, आज इन शेयरों में रह सकती है तगड़ी हलचलNHPC ने 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2,000 करोड़, 7.67% ब्याज दर पर मिला जोरदार रिस्पॉन्सआय सर्वेक्षण में लोगों की झिझक बड़ी चुनौती, विदेशी मॉडल्स से सीखने की तैयारी में भारत Aviva Life का बड़ा लक्ष्य: 5 साल में न्यू बिजनेस प्रीमियम ₹1,000 करोड़ पहुंचाने की तैयारी

MP Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने जारी की 144 प्रत्याशियों की पहली सूची

Advertisement

कांग्रेस पार्टी ने इस सूची में अपने 96 विधायकों में से 69 पर दोबारा विश्वास जताया है।

Last Updated- October 15, 2023 | 11:32 AM IST
'Madhabi Butch Scam' is not just insider trading, it is a case of direct conflict of interest: Rahul Gandhi ‘माधबी बुच घोटाला’ सिर्फ इनसाइडर ट्रेडिंग नहीं, सीधे हितों के टकराव का मामला: राहुल गांधी

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 144 प्रत्याशियों की पहली सूची रविवार सुबह जारी कर दी। पार्टी ने इस सूची में अपने 96 विधायकों में से 69 पर दोबारा विश्वास जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को छिंदवाड़ा से चुनाव मैदान में उतारा गया है जबकि झाबुआ से पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के स्थान पर उनके बेटे विक्रांत भूरिया को टिकट दिया गया है। टिकट पाने वाले बड़े नेताओं में अजय सिंह राहुल, विजयलक्ष्मी साधो, जीतू पटवारी का नाम भी सूची में शामिल है।

यह भी पढ़ें : Assembly Polls 2023: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना चुनाव के लिए जारी की पहली सूची

इंदौर-1 से पार्टी ने मौजूदा विधायक संजय शुक्ला पर ही भरोसा जताया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से अपने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को चुनाव मैदान में उतारा है। बुधनी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने स्थानीय निवासी और टेलीविजन अभिनेता विक्रम मस्ताल शर्मा को टिकट दिया है। 2008 में प्रसारित धारावहिक रामायण में हनुमान की भूमिका निभाने वाले मस्ताल ने जुलाई में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।

यहां देखें 144 प्रत्याशियों की पहली सूची

 

MP Congress List

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 11:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement