facebookmetapixel
Advertisement
बिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशय

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023: कल शपथ लेंगे लालदुहोमा

Advertisement

लालदुहोमा को मंगलवार शाम को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से जेडपीएम विधायक दल का नेता चुना गया।

Last Updated- December 06, 2023 | 10:50 PM IST

जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा शुक्रवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लालदुहोमा के अलावा उनकी मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को भी शुक्रवार सुबह 11 बजे राजभवन में एक समारोह में शपथ दिलाई जाएगी।

इससे पहले, लालदुहोमा ने राज्यपाल हरी बाबू कंभमपति से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

जेडपीएम ने 7 नवंबर को मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव में 40 में से 27 सीटों पर जीत हासिल की। पार्टी ने सोमवार को आए मतगणना परिणाम में जोरमथांगा के नेतृत्व वाले मिजो नैशनल फ्रंट (एमएनएफ) को हरा जीत हासिल की।

जेडपीएम के मीडिया प्रकोष्ठ के महासचिव एड्डी जोसांगलियाना कोलनी ने कहा कि पार्टी की सलाहकार इकाई नई सरकार के गठन के संबंध में गुरुवार को लालदुहोमा से मुलाकात करेगी।

उन्होंने कहा कि बैठक में मंत्रिपरिषद के गठन और अन्य मुद्दों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी लालदुहोमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सुरक्षा प्रभारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

लालदुहोमा को मंगलवार शाम को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से जेडपीएम विधायक दल का नेता चुना गया। कोलनी ने कहा कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के. सपडांगा को उपनेता चुना गया।

Advertisement
First Published - December 6, 2023 | 10:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement