facebookmetapixel
Advertisement
PFC-REC Merger: शेयरों में किया है निवेश, तो कैसे होगा फायदा? नए निवेशक क्या करें?Aarogya Setu 2.0: घर बैठे मिलेगा हेल्थ रिकॉर्ड, डॉक्टर, OPD और आयुष्मान का फायदा; जानें 10 बड़े फीचर्सभारत में वॉटर क्राइसेस बनेगा ₹20 लाख करोड़ निवेश का मौकाICICI Bank Dividend: ICICI Bank के निवेशकों की होगी कमाई! बैंक ने तय की डिविडेंड रिकॉर्ड डेटSIS Share Buyback: ₹478 में खरीदेगी शेयर, 2017 के बाद पांचवीं बार होगा बायबैकभारत के सबसे बड़े IPO के पीछे कैसे तैयार हुआ मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’? जानें Jio IPO की पूरी कहानीSuzlon की नई 5 MW टरबाइन को लॉन्च के 2 हफ्ते में ही मिला पहला ऑर्डर, शेयर में दिखा उछालUbharta Purvanchal Live: पूर्वांचल की नई उड़ान का रोडमैप, बड़े चेहरे कर रहे बड़ा मंथनदेश की फैक्ट्रियों ने पकड़ी रफ्तार! IIP के आंकड़ों ने दिया बड़ा संकेत, आगे क्या होगा?Fed के रेट कट की आशंका में गिरे सोना-चांदी, ग्लोबल मार्केट में सोना फिर 4,000 डॉलर से नीचे

Madhya Pradesh Elections 2023: मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र

Advertisement

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 17 नवंबर को होने हैं

Last Updated- October 17, 2023 | 2:13 PM IST
Congress

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ ने मंगलवार को राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया जिसमें प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण और राज्य की एक आईपीएल टीम बनाने सहित कई वादे किए गए हैं।

राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने 106 पन्नों के घोषणापत्र में 59 वादों को सूचीबद्ध किया है। इसमें किसानों, महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए आश्वासन शामिल हैं।

कमल नाथ ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, “हम सभी लोगों के लिए 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करेंगे, जिसमें 10 लाख रुपये का दुर्घटना कवर भी होगा।”

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की एक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम भी होगी। नाथ ने दो लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने और महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह की सहायता देने की भी घोषणा की।

उन्होंने 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने, स्कूली शिक्षा मुफ्त करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने और युवाओं को दो साल तक 1,500 रुपये से 3,000 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया।

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 17 नवंबर को होने हैं।

Advertisement
First Published - October 17, 2023 | 2:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement