facebookmetapixel
Advertisement
गर्मी, अल-नीनो और ईरान युद्ध ने बिगाड़ा महाराष्ट्र के ‘अल्फांसो’ का ​कारोबार₹54 के Suzlon शेयर पर ₹71 का टारगेट, मजबूत ऑर्डर बुक से बढ़ी उम्मीदेंखराब CIBIL स्कोर के बावजूद मिल सकता है पर्सनल लोन? एक्सपर्ट से समझें पूरा प्रोसेसConsumer Durable: गर्मी और EMI ने बढ़ाई कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियों की चमक, कई शेयरों में बड़ा अपसाइडGold-Silver Price Today: US-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के ताजा रेटBanking Sector: मार्जिन पर दबाव बढ़ने के बीच बैंकिंग सेक्टर में अब कहां लगाएं पैसा? एंटीक ने बताए गए टॉप बैंकStock Market Update: सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव, निफ्टी 24,000 के करीब; टेक्नो इलेक्ट्रिक शेयरों में 13% की बड़ी गिरावटAI की आंधी में भारत पीछे! ताइवान बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर बाजार, TSMC ने कर दिया कमालभारत के 500 अरब डॉलर इलेक्ट्रॉनिक्स सपने पर चीन के फैसलों का असर?CNG फिर महंगी हुई, ₹2 प्रति किलो बढ़ गए दाम; 15 दिनों में चौथी बार हुआ इजाफा

गठबंधन सरकार में निर्णय लेने की प्रक्रिया होगी धीमी, मूडीज एनालिटिक्स ने जताया अनुमान

Advertisement

इस बार के आम चुनावों में हालांकि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग (NDA) को लोकसभा में 293 सीटें मिलीं, जो बहुमत के आंकड़े 272 से अधिक है।

Last Updated- June 07, 2024 | 4:24 PM IST
Modi government gave a gift of Rs 60,000 crore to Andhra Pradesh, there will be investment in this sector; What happened on the demand of Bihar मोदी सरकार ने आंध्र प्रदेश को दी 60,000 करोड़ रुपये की सौगात, इस सेक्टर में होगा निवेश; बिहार की मांग पर क्या हुआ

गठबंधन सरकार (Coalition Government) में राजनीतिक स्थिरता की कमी और आम सहमति बनाने की जरूरत के चलते निर्णय लेने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है। मूडीज एनालिटिक्स ने शुक्रवार को यह अनुमान जताते हुए कहा कि ऐसे में निकट भविष्य में निवेशकों का भरोसा कम हो सकता है।

मूडीज एनालिटिक्स ने चुनाव के बाद एक टिप्पणी में कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों का मतलब है कि संसद में समीकरण बदलने वाले हैं, क्योंकि गठबंधन के सहयोगी नीतिगत निर्णयों में प्रभाव डालेंगे और फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। टिप्पणी के मुताबिक, हालांकि इससे शासन के लिए अधिक समावेशी दृष्टिकोण पाने में मदद मिलेगी।

‘भारत चुनाव समीक्षा: मतदाताओं ने भाजपा को गठबंधन सरकार चलाने के लिए मजबूर किया’ शीर्षक वाली समीक्षा में कहा गया, ‘‘भाजपा को सरकार बनाए रखने के लिए बातचीत और समझौते की मदद लेनी होगी। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है और शायद पार्टी की कुछ प्रमुख नीतिगत पहल धीमी हो सकती हैं।’’

भाजपा ने 2024 के आम चुनाव में 240 सीटें जीतीं हैं, जबकि इससे पहले उसे 2019 में 303 सीटें मिलीं थीं। इस बार के आम चुनावों में हालांकि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग (NDA) को लोकसभा में 293 सीटें मिलीं, जो बहुमत के आंकड़े 272 से अधिक है।

मूडीज एनालिटिक्स ने कहा कि हालांकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार सत्ता में वापसी की है, लेकिन भाजपा की कमजोर स्थिति राजनीतिक समीकरण में एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाती है।

मूडीज एनालिटिक्स की एसोसिएट इकनॉमिस्ट अदिति रमन ने कहा कि राजनीतिक स्थिरता में कमी और आम सहमति बनाने की जरूरत के चलते निकट भविष्य में निवेशकों का भरोसा घट सकता है।

Advertisement
First Published - June 7, 2024 | 4:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement