facebookmetapixel
Advertisement
बाजार से तेज भागा Maharatna PSU का शेयर, कमजोर तिमाही के बावजूद ब्रोकरेज दे रहे BUY की सलाहसैलरी से PF कट रहा है पर खाते में पैसा आया या नहीं? ऐसे करें EPFO बैलेंस चेक, पूरी डिटेल जानेंNTPC पर ब्रोकरेज हुए बुलिश, ग्रीन एनर्जी और न्यूक्लियर कारोबार के दम पर 445 रुपये तक जाने का अनुमानरुपये को संभालने के लिए RBI हर जरूरी कदम उठाएगा: गवर्नर संजय मल्होत्राOil Prices: भारत से ज्यादा महंगा पेट्रोल बेच रहे पड़ोसी देश, चीन- पाकिस्तान के रेट जान चौंक जाएंगेसरकार का नया मास्टरस्ट्रोक! राज्यों को मिलेगा परफॉर्मेंस बेस्ड फंड, मनरेगा होगा रिप्लेसGold, Silver Price Today: सोने में लौटी तेजी, चांदी के भाव ₹2.76 लाख के पारनिजी कंपनियां बनाएंगी बैलिस्टिक मिसाइलें, भारत की डिफेंस स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलावCDS अनिल चौहान का बड़ा बयान! थिएटर कमांड से बदलेगी भारत की सैन्य रणनीति, चीन-पाकिस्तान पर सख्त संदेशदिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये पार, लेकिन इन देशों में 3 रुपये लीटर से भी कम में मिल रहा तेल

गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा, कहा- झूठे आरोप लगाना उनकी फितरत

Advertisement

गहलोत ने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ झूठे आरोप लगाना ही है।

Last Updated- November 15, 2023 | 5:51 PM IST
Former Rajasthan chief minister Ashok Gehlot.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि झूठे आरोप लगाना उसकी फितरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अपने वादों को निभाया है।

गहलोत अजमेर में ‘कांग्रेस गारंटी यात्रा’ और अजमेर संभाग के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली को सम्बोधित कर रहे थे।

गहलोत ने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ झूठे आरोप लगाना ही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘नॉन इश्यू’ को ‘इश्यू’ बना रही है, लेकिन राज्य की जनता को गुमराह नहीं कर सकती है।

उन्होंने कहा कि जनसमुदाय का विश्वास कांग्रेस पार्टी के साथ है, कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए हरसंभव सफल प्रयास किए है और हमारी पार्टी जनसेवा पर ही ध्यान केन्द्रित रखती है।

एक बयान के अनुसार गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में महंगाई राहत कैंप के जरिए 10 गारंटी कार्ड वितरित कर हर घर को लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि महिला, युवा, विद्यार्थी, किसान, वृद्ध, एकल नारी, विधवा सहित रसोई घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।

अब कांग्रेस ने 7 गारंटियां दी हैं, जिन्हें दिसम्बर, 2023 में सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने पांच में विकास में कोई कमी नहीं आने दी।

गहलोत ने विश्वास जताया कि ‘एक बार फिर राजस्थान में कांग्रेस पार्टी जनता के सहयोग से सरकार बनाएगी।’ उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होना है। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 5:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement