facebookmetapixel
Advertisement
मिड-लेवल हायरिंग पर कंपनियों का फोकस, वेतन 5-10% बढ़ने का अनुमानTCS के FY27 हायरिंग प्लान से क्या वाकई बदल रहा है इंडियन IT में फ्रेशर्स का पुराना मॉडल?The Wealth Company ने उतारा नया SIF, ग्रोथ पर फोकस; निवेश से पहले जान लें क्या है इसमें खास?सिर्फ क्रेडिट स्कोर ही नहीं, अब आपकी ‘फाइनेंशियल बिहेवियर’ भी दिलाएंगी लोन; समझिए क्या है ‘डेटा इकोनॉमी’श्रमिकों के हंगामे के बाद यूपी सरकार ने बढ़ाया न्यूनतम वेतन, फिर भी दिल्ली से 26 और हरियाणा से 10% कमदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से घटेगी दूरी, रियल एस्टेट भी पकड़ेगा रफ्तारAkshaya Tritiya पर सोने की चमक पड़ी फीकी: सालभर में 60% बढ़े दाम, क्या अब भी निवेश करना समझदारी?US-ईरान जंग की आंच में चमका Gold ETFs, मार्च तिमाही में निवेशकों ने झोंके ₹31,561 करोड़बिहार में ‘सम्राट’ का राज! बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथIndigo की ‘Summer Getaway’ शुरू: फ्लाइट टिकटों पर 10% की छूट और एड-ऑन पर भारी बचत!

झारखंड विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में 68% मतदान, जामताड़ा में सबसे अधिक वोटिंग

Advertisement

शांतिपूर्ण मतदान में 1.23 करोड़ मतदाताओं ने दिखाया उत्साह; झामुमो और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला।

Last Updated- November 20, 2024 | 11:42 PM IST
First phase of Jharkhand Assembly polls

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव में 38 निर्वाचन क्षेत्रों में बुधवार को शाम पांच बजे तक करीब 68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 12 जिलों के 14,218 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू होकर 5 बजे संपन्न हुआ जबकि 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम 4 बजे संपन्न हुआ।

हालांकि, इन सभी केंद्रों पर मतदान संपन्न होने के तय समय से पूर्व कतार में लगे लोगों को मतदान करने की अनुमति दी गई। झारखंड चुनाव में सत्तारूढ़ झामुमो नीत ‘इंडिया’ गठबंधन अपनी कल्याणकारी योजनाओं के बल पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) इसे हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, ‘शाम 5 बजे तक 67.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान शांतिपूर्ण रहा।’ निर्वाचन आयोग के मुताबिक राज्य के जामताड़ा जिले में सबसे अधिक 76.16 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद पाकुड़ में 75.88 प्रतिशत, देवघर में 72.46 प्रतिशत तथा रांची जिले में 72.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वहीं, रामगढ़ जिले में 71.98 प्रतिशत मतदान हुआ, दुमका में 71.74 प्रतिशत, गोड्डा में 67.24 प्रतिशत, साहेबगंज में 65.63 प्रतिशत, गिरिडीह में 65.89 प्रतिशत, हजारीबाग में 64.41 प्रतिशत और धनबाद में 63.39 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक सबसे कम मतदान बोकारो जिले में 60.97 प्रतिशत दर्ज किया गया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण में कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के पात्र थे, जिनमें 60.79 लाख महिलाएं और 147 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल थे। दूसरे चरण के चुनाव में कुल 528 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से झारखंड में लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया और कहा कि ‘आपका एक-एक मत राज्य की ताकत है।’

Advertisement
First Published - November 20, 2024 | 11:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement