facebookmetapixel
Advertisement
धारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायत

Union Budget 2023: वित्त मंत्री ने शुरू की बजट-पूर्व बैठकें

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:11 AM IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बजट से पहले होने वाली बैठकों की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने उद्योग संघों के प्रमुखों और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ आगामी आम बजट के संबंध में चर्चा की। 
 
वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये आयोजित हुई इस बैठक में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, भागवत किशनराव कराड और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। 
 
वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नयी दिल्ली में बजट से पहले आयोजित होने वाली बैठकों के तहत पहली बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उद्योग जगत के दिग्गज और बुनियादी ढांचा क्षेत्र तथा जलवायु परिवर्तन के विशेषज्ञ शामिल थे।’ 
 
मंत्रालय ने कहा कि बजट से पहले की दूसरी बैठक में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और भागवत किशनराव कराड के साथ ही वित्त सचिव टी वी सोमनाथन, मुख्य आर्थिक सलाहकार अनंत नागेश्वरन, डीईए सचिव, दीपम सचिव, राजस्व सचिव और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार शामिल थे। इन लोगों ने आम बजट 2023-24 पर अपने सुझाव दिए। वित्त मंत्री एक फरवरी को संसद में बजट पेश करेंगी। 

Advertisement
First Published - November 21, 2022 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement