facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

वित्त वर्ष-23 में टोल ऑपरेटरों के राजस्व में हो सकता है 16-18 फीसदी का इजाफा: क्रिसिल

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 4:47 PM IST
Fastag

महंगाई की दर ऊंची और ट्रैफिक में भारी बढ़ोतरी के कारण टोल रोड ऑपरेटरों के राजस्व में भारी इजाफा होने की उम्मीद है। मंगलवार को जारी रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के डेटा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में इन ऑपरेटर्स के राजस्व में 16-18 फीसदी की भारी वृद्धि का अनुमान है।

वित्त वर्ष-24 में भी राजस्व वृद्धि मजबूत हो सकती है लेकिन इसके पिछले वर्ष के मुकाबले कमजोर रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस वित्त वर्ष में राजस्व वृद्धि 9-11 फीसदी कम देखने को मिलेगी।

साल 2018 से, इस क्षेत्र को काफी बुरे दौर से गुजरना पड़ा है। इस दौरान वस्तु एवं सेवा कर (GST) का प्रभाव पड़ा और इसके साथ ही साथ महामारी के कारण कई प्रतिबंध और फिर सप्लाई चेन में रुकावट। इन सब वजहों के कारण वित्त वर्ष-18 से वित्त वर्ष-22 के बीच ट्रैफिक में सिर्फ 2-3 फीसदी की ही बढ़ोतरी देखी गई।

लेकिन वित्त वर्ष-23 में कॉमर्शियल वाहनों की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई है और पर्सनल वाहनों में भी इजाफा देखा जा रहा है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वित्त वर्ष-23 में ट्रैफिक(यातायात) में भारी मात्रा में बढ़ोतरी होगी।

क्रिसिल ने बताया कि थोक मूल्य सूचकांक (Wholesale Price Index-WPI) की महंगाई दर दिसंबर में 4.95 फीसदी के साथ थोड़ी कम देखी जा रही है। अगले वर्ष टोल रेट करीब 5 फीसदी तक पहुंच सकती है।

क्रिसिल रेटिंग के डाइरेक्टर आनंद कुलकर्णी ने कहा कि टोल रोड ऑपरेटरों का राजस्व वित्त वर्ष 23 में बढ़कर 10.5 फीसदी हो जाएगा, जो कि WPI के आधार पर बढ़ी मुद्रास्फीति की वजह से है। ट्रैफिक में भी करीब 5-7 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिसकी वजह से यह सेक्टर मजबूत बना रहेगा, भले ही 2022 का वित्तीय आधार कमजोर रहा हो। ट्रैफिक में यह बढ़ोतरी आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूत बनाएगी, क्योंकि ज्यादा से ज्यादा लोग सफर करेंगे, छुट्टियां मनाएगे या बिजनेस के इरादे से यात्रा करेंगे।

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 4:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement