अर्थव्यवस्था

Steel Production: भारत का स्टील उत्पादन 2023 की पहली छमाही में 5% बढ़ा- स्टीलमिंट

Steel Production: भारत स्टील उत्पादन में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 10, 2023 | 7:42 PM IST

भारत ने कैलेंडर साल 2023 की पहली छमाही (जनवरी- जून) में 6.61 करोड़ टन कच्चे स्टील का उत्पादन किया है। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक है। शोध फर्म स्टीलमिंट के अनुसार, यही रुझान साल की दूसरी छमाही में भी रहने की संभावना है।

कंपनी ने बताया कि घरेलू उद्योग ने 2022 की समान अवधि में 6.3 करोड़ टन कच्चे स्टील का उत्पादन किया था। उसने कहा कि उत्पादन में वृद्धि मुख्य रूप से क्षमता के बेहतर उपयोग के साथ-साथ प्रमुख भारतीय कंपनियों द्वारा क्षमता बढ़ाने के कारण हुई है।

2023 की दूसरी तिमाही में भी उत्पादन में वृद्धि की संभावना

स्टीलमिंट के अनुसार, इनसे 2023 की दूसरी तिमाही में भी उत्पादन वृद्धि को बढ़ावा मिलता रहेगा। उसने कहा कि पहली छमाही में घरेलू स्तर पर स्टील की खपत भी सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5.84 करोड़ टन पर पहुंच गई, जो 2022 की पहली छमाही में 5.27 करोड़ टन थी। स्टील के निर्यात में जनवरी से जून तक 30 प्रतिशत गिरावट आई क्योंकि चीन ने स्टील का निर्यात बढ़ा दिया है।

Also read: 2023 की दूसरी तिमाही में भी उत्पादन वृद्धि

स्टील उत्पादन में भारत दूसरे नंबर पर

स्टीलमिंट ने कहा, “भारत का स्टील निर्यात 2022 की पहली छमाही में दर्ज 67 लाख टन से घटकर 2023 की पहली छमाही में 47.4 लाख टन रह गया। निर्यात में गिरावट का कारण मुख्य रूप से चीन से सस्ती उपलब्धता और पारंपरिक आयात बाजारों की कमजोर मांग थी।” भारत स्टील उत्पादन में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।

First Published : September 10, 2023 | 7:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)