facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

PM GatiShakti : NPG ने अक्टूबर, 2021 से 250 इंफ्रा प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:09 AM IST

पीएम गतिशक्ति पहल के तहत गठित नेटवर्क योजना समूह (Network Planning Group NPG-) ने पिछले साल अक्टूबर से विभिन्न मंत्रालयों की 250 से अधिक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करने के बाद उन्हें आगे बढ़ाने की सिफारिश की है। ये परियोजनाएं रेल, सड़क और बंदरगाह जैसे क्षेत्रों की हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉजिस्टिक्स की लागत को घटाने और एकीकृत बुनियादी ढांचे (integrated infrastructure) के विकास के लिए 13 अक्टूबर को गतिशक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान (GatiShakti – National Master Plan) का शुभारंभ किया था। 

500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली सभी लॉजिस्टिक्स और संपर्क ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को पीएम गतिशक्ति पहल के तहत गठित NPG के माध्यम से आगे बढ़ाया जाता है। 

अधिकारी ने कहा, ‘पिछले एक साल के दौरान National Master Plan और पीएम गतिशक्ति संस्थागत ढांचे का उपयोग करके 250 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की जांच की गई है। इन परियोजनाओं में कृषि, खाद्य, इस्पात और कोयला जैसे क्षेत्रों के लिए रेल, बंदरगाह और सड़क के जरिये अंतिम छोर तक संपर्क से संबंधित ढांचागत परियोजनाएं हैं।’ 

National Master Plan (NMP) पोर्टल के इस्तेमाल से केंद्र और राज्य सरकारों को महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के समय और लागत को कम करने में मदद मिल रही है। 

अधिकारी ने बताया कि पोर्टल के उपयोग से अब अप्रत्याशित अड़चनें कम हुई हैं। पोर्टल तक पहुंच सरकारी प्राधिकरण तक ही सीमित है। इसका उपयोग महत्वपूर्ण कमियों की पहचान करने और परियोजनाओं की योजना बनाने के लिए किया जाता है। अबतक 26 से अधिक राज्यों ने इस पोर्टल के साथ डेटा की विभिन्न श्रेणियों को एकीकृत किया है।

Advertisement
First Published - November 20, 2022 | 2:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement