facebookmetapixel
Advertisement
गाजा कैपिटल का IPO अगले हफ्ते खुलेगा, कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड; ₹550 करोड़ जुटाने की योजनाकौन संभालेगा टाटा संस की कमान? चंद्रशेखरन के फैसले के बाद नए चेयरमैन की खोज शुरू, जल्द बनेगी कमेटीआईनॉक्स क्लीन एनर्जी में मोतीलाल ओसवाल समूह का बड़ा दांव, ₹1,500 करोड़ का करेगा निवेशAirtel ने हटाए ₹299 से ₹649 तक के प्लान, अब Vodafone Idea क्या करेगा? जानें किसे होगा ज्यादा फायदाStock Split: हर 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, जुलाई में हुई थी इस कंपनी की लिस्टिंग; जानें रिकॉर्ड डेटजुलाई में कारों की बिक्री 34.3% बढ़ी, बाइक और थ्री-व्हीलर की बिक्री में भी जोरदार उछालMSCI India Rejig: Adani Energy, Groww और Lenskart की बड़ी एंट्री, इन 19 शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गयाटाटा ग्रुप शेयर टूटे, ₹44000 करोड़ स्वाहा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसानकमजोर बाजार में PSU डिफेंस स्टॉक खरीदने का मौका, ब्रोकरेज भी बुलिश, दिया 20% अपसाइड का टारगेटकच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?

पेट्रोल की मांग जुलाई में बढ़ी, बारिश के कारण डीजल की खपत घटी

Advertisement

देश में सबसे ज्यादा खपत वाले ईंधन डीजल की मांग जुलाई में सालाना आधार पर 4.3 प्रतिशत गिरकर 61.5 लाख टन रह गई।

Last Updated- August 01, 2023 | 2:41 PM IST
Petrol diesel price

Fuel consumption in India in July: देश में पेट्रोल की खपत जुलाई में बढ़ी, जबकि मानसून की बारिश के कारण डीजल की मांग में गिरावट आई है। उद्योग के शुरुआती आंकड़ों से यह जानकारी मिली। आंकड़ों के अनुसार, देश में सबसे ज्यादा खपत वाले ईंधन डीजल की मांग जुलाई में सालाना आधार पर 4.3 प्रतिशत गिरकर 61.5 लाख टन रह गई।

जुलाई के पहले पखवाड़े में खपत में 15 प्रतिशत की भारी गिरावट आई, लेकिन दूसरे पखवाड़े में इसमें तेजी दिखी।

ये भी पढ़ें : LPG Cylinder Price: अगस्त के पहले दिन महंगाई से राहत, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें ताजा रेट

इस कारण से प्रभावित हुई डीजल की मांग

मानसून के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की वजह से लोगों ने अपनी यात्रा की योजना को टाल दिया। इसके अलावा कृषि क्षेत्र में भी ईंधन की मांग घट गई, जिससे डीजल की कुल मांग प्रभावित हुई है। पेट्रोल की बिक्री जुलाई में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 3.8 प्रतिशत बढ़कर 27.6 लाख टन हो गई।

जुलाई के पहले पखवाड़े में खपत में 10.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी लेकिन बाद में इसमें तेजी आई। हालांकि, बिक्री मासिक आधार पर 4.6 प्रतिशत कम रही। भारत में विनिर्माण और सेवा क्षेत्र, दोनों आगे बढ़ रहे हैं। इस वजह से मार्च के दूसरे पखवाड़े में पेट्रोल और डीजल की मांग बढ़ी।

आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में पेट्रोल की खपत कोविड से प्रभावित महीने जुलाई 2021 की तुलना में 16.6 प्रतिशत अधिक रही। इसी तरह समीक्षाधीन माह में डीजल की खपत जुलाई 2021 की तुलना में 12.8 प्रतिशत बढ़ी है। यह जुलाई, 2019 की तुलना में लगभग स्थिर है।

ये भी पढ़ें : Gold Demand in India: भारत में जून तिमाही में सोने की मांग 7 फीसदी घटी – WGC

हवाई यात्राओं में लगातार वृद्धि के साथ विमान ईंधन (एटीएफ) की मांग जुलाई में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10.3 प्रतिशत बढ़कर 603,500 टन हो गई। यह आंकड़ा जुलाई 2021 की तुलना में दोगुने से ज्यादा है। मासिक आधार पर विमान ईंधन की बिक्री में करीब 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

जून 2023 में एटीएफ की बिक्री 594,100 टन थी। उद्योग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में देश में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने के कारण ईंधन की मांग तेज हुई है। रसोई गैस यानी एलपीजी की बिक्री जुलाई में वार्षिक आधार पर 1.7 प्रतिशत घटकर 24.6 लाख टन रह गई है। रसोई गैस की खपत जुलाई 2021 की तुलना में चार प्रतिशत अधिक रही।

ये भी पढ़ें : Auto Sales in July: Toyota से लेकर Bajaj तक, जानें कैसी रही इन कंपनियों की वाहन बिक्री

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 2:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement