facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

अगस्त में ओडिशा का जीएसटी संग्रह 1,019 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:00 PM IST

ओडिशा का माल एवं सेवा कर (GST) राजस्व संग्रह अगस्त महीने में 6.62 प्रतिशत बढ़कर 1,019.81 करोड़ रुपये रहा है। ओडिशा सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि एक साल पहले इसी महीने में राज्य का जीएसटी संग्रह 956.47 करोड़ रुपये रहा था। 

अधिकारी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अगस्त महीने तक जीएसटी का वर्द्धमान संग्रह 29.59 प्रतिशत बढ़कर 6,267.93 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 4,836.75 करोड़ रुपये रहा था। 

उन्होंने कहा कि पिछले महीने जीएसटी का सकल संग्रह 17.11 प्रतिशत बढ़कर 3,883.90 करोड़ रुपये हो गया, जबकि अगस्त, 2021 में यह 3,316.55 करोड़ रुपये था। वहीं इसी अवधि में सकल जीएसटी का वर्द्धमान संग्रह 19.96 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 20,366.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल यह आंकड़ा 16,977.92 करोड़ रुपये था। 

उन्होंने आगे कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान (अगस्त तक) 20,269 नए करदाताओं को जीएसटी के दायरे में लाया गया है। अगस्त माह के दौरान सृजित कुल ई-वे बिल 15.81 लाख थे जो एक साल पहले 14.35 लाख रहा था।

Advertisement
First Published - September 3, 2022 | 2:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement