facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

NRI deposits: प्रवासियों ने जमा किए करीब 3 अरब डॉलर

Advertisement

वित्त वर्ष 2025 के अप्रैल-मई में एनआरआई जमा 3 अरब डॉलर के करीब

Last Updated- July 18, 2024 | 10:49 PM IST
NRI deposits

वित्त वर्ष 2025 के अप्रैल-मई महीने में प्रवासी भारतीय (एनआरआई) जमा योजनाओं में विदेश में रह रहे भारतीयों ने 3 अरब डॉलर के करीब जमा किया है। यह राशि पिछले साल की समान अवधि में इन योजनाओं में जमा की गई राशि के चार गुने से भी अधिक है।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 में अप्रैल-मई के दौरान एनआरआई योजनाओं में आवक 2.72 अरब डॉलर रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 62.3 करोड़ डॉलर जमा हुआ था। इसके साथ ही मई तक कुल एनआरआई जमा 154.72 अरब डॉलर हो गया है।

मई महीने में विभिन्न एनआरआई जमा योजनाओं में 1.7 अरब डॉलर आए हैं, जबकि अप्रैल में 1.07 अरब डॉलर जमा किए गए थे। एनआरआई जमा योजनाओं में फॉरेन करेंसी नॉन रेजिडेंट (एफसीएनआर) डिपॉजिट, नॉन रेजिडेंट एक्सटर्नल (एनआरई) डिपॉजिट और नॉन रेजिडेंट ऑर्डिनरी डिपॉजिट शामिल है।

Advertisement
First Published - July 18, 2024 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement