facebookmetapixel
Advertisement
महंगा कच्चा माल… फिर भी रिकॉर्ड कमाई! आखिर कंपनियां कर क्या रही हैं?Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंद

मोबाइल बाजार में शुरू हुआ नया दौर

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 8:46 AM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) द्वारा मोबाइल सेवा ‘जादू’ की शुरुआत के साथ ही भारत 3जी मोबाइल सेवा के युग में प्रवेश कर गया है।


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज दिल्ली में इस सेवा का शुभारंभ किया है। फिलहाल इस मोबाइल सेवा को दिल्ली में चुनिंदा एमटीएनएल उपभोक्ताओं को ही उपलब्ध कराया जाएगा जबकि फरवरी, 2008 से थ्रीजी सेवा ‘जादू’ की वाणिज्यिक पेशकश की जाएगी।

3जी मोबाइल सेवा के इस्तेमाल से उपभोक्ता वर्तमान में उपलब्ध इंटरनेट गति से पांच गुणा अधिक तेज गति की इंटरनेट सुविधा का उपयोग कर सकेंगे।

इसके अलावा, इस नवीनतम मोबाइल सेवा के जरिए उपभोक्ता वीडियो कॉल के साथ-साथ बेहतर ऑडियो-वीडियो का आनंद ले सकेंगे। इस सेवा के जरिए उपभोक्ता को मोबाइल पर लाइव टेलीविजन की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।

एमटीएनएल के अधिकारी ने बताया, ‘इस 3जी मोबाइल सेवा के इस्तेमाल के लिए उपभोक्ता को अलग से सिम कार्ड खरीदना होगा। एमटीएनएल ग्राहक आसानी से अपने नंबर को बनाए रख सकते हैं।’

अधिकारी ने यह भी बताया, ‘अभी तक उपभोक्ताओं ने जिस किसी भी सेवाओं का अनुभव किया हो उससे 3जी मोबाइल सेवा कई गुणा अधिक गति वाली है। मोबाइल पर जीपीआरएस सेवाओं और वर्तमान ब्राडबैंक की तुलना में 3जी मोबाइल सेवा में उम्दा क्वालिटी वाली वीडियो के साथ-साथ बेहतर ऑडियो की सुविधा प्रदान करेगी।’

एमटीएनएल ने पहले से ही दिल्ली में 7,50,000 उपभोक्ताओं को सेवाएं मुहैया करने की क्षमता बनाए हुए है। एमटीएनएल ने इस 3जी सेवा को अगले साल मार्च महीने में मुंबई से प्रारंभ करने की योजना बना रही है।

एमटीएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आरएसपी सिन्हा ने बताया, ‘हम लोग यह उम्मीद कर रहे हैं कि अगले साल तक 3 जी मोबाइल सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता की संख्या करीब 2 लाख तक पहुंच जाएगी।’

इस मोबाइल सेवा में अतिरिक्त सुविधाओं के रूप में एचएसपीए डेटा ट्रांसमिशन क्षमता भी शामिल है, जिसके जरिए डाउनलिंकिंग पर 14.4 मेगाबाइट्स और अपलिंकिंग पर 5.8 मेगाबाइट्स की गति हासिल की जा सकती है।

Advertisement
First Published - December 11, 2008 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement