facebookmetapixel
Advertisement
AI की ‘सेल्फ-इम्प्रूवमेंट’ क्षमता ने बढ़ाई चिंता: OpenAI ने जारी किया सतर्क रहने का निर्देशखरीफ फसलों की बुवाई पिछड़ी, धान का रकबा 3.74% और मक्का का 3.18% घटाक्या आपका भी अटक गया है PF ट्रांसफर? UAN पोर्टल पर 5 मिनट में ऐसे अपडेट करें ‘डेट ऑफ एग्जिट’मेडिकल डिवाइस के परीक्षण उपकरणों का 100 फीसदी खर्च उठाएगी सरकार: पीयूष गोयल40 की उम्र में नौकरी छोड़ दी तो क्या बंद हो जाएगा PF पर ब्याज? EPFO ने दिया जवाबनहीं थमा यूएस-ईरान में टकराव तो और महंगा होगा कच्चा तेल, जा सकता है $120 के पारएयर इंडिया का सुरक्षा रिकॉर्ड दुनिया में सबसे बेहतर होना चाहिए: एन. चंद्रशेखरनITR भरा लेकिन रिफंड अभी तक नहीं आया? ऐसे चेक करें अपना लेटेस्ट रिफंड स्टेटसNFO Alert: कम उतार चढ़ाव वाले 50 शेयरों में निवेश का मौका, ऐक्सिस ने लॉन्च किया नया फंड, 22 सितंबर तक कर सकेंगे निवेशबंगाल को चाहिए बड़ा कॉरपोरेट दांव, तभी लौटेगी राज्य की खोई औद्योगिक चमक: स्वपन दासगुप्ता

पीएम गति शक्ति के तहत नेटवर्क नियोजन समूह ने रेलवे से जुड़े चार ढांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी

Advertisement
Last Updated- April 07, 2023 | 3:37 PM IST
pm gati shakti

पीएम गति शक्ति पहल के तहत नेटवर्क नियोजन समूह (NPG) ने रेलवे से संबंधित चार बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

सरकार ने अक्टूबर 2021 में लॉजिस्टिक लागत को कम करने के लिए एकीकृत और नियोजित बुनियादी ढांचा तैयार करने के लक्ष्य के साथ पीएम गति शक्ति- राष्ट्रीय मास्टर प्लान शुरू की थी।

पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली सभी लॉजिस्टिक और संपर्क सुविधा से जुड़ी ढांचागत परियोजनाओं को NPG के जरिये मंजूरी दी जाती है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा, ‘पीएम गति शक्ति के तहत NPG ने अपने 46वें बैठक सत्र में चार ढांचागत परियोजनाओं पर विचार किया और उसे मंजूरी दी। इन परियोजनाओं को एकीकृत और समग्र दृष्टिकोण के साथ पीएम गति शक्ति सिद्धांतों के तहत विकसित किया जाएगा।’

मंत्रालय ने कहा कि ये परियोजनाएं बहु-मॉडल संपर्क सुविधा, माल और यात्रियों की निर्बाध आवाजाही भी उपलब्ध कराएगी।

Advertisement
First Published - April 7, 2023 | 3:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement