facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

महंगाई सबसे बड़ी चुनौती

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:03 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर के तौर पर डी. सुब्बाराव ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। इससे पहले सुब्बाराव वित्त सचिव के पद पर तैनात थे।


पदग्रहण करने के बाद सुब्बाराव ने कहा कि बेलगाम महंगाई सबसे बड़ी चुनौती है, जिसे काबू में करना पहला लक्ष्य होगा। साथ ही आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर भी पूरा जोर होगा।

वाई. वी. रेड्डी की जगह लेने वाले सुब्बाराव ने बताया कि रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में मेरी तात्कालिक प्राथमिकता मुद्रास्फीति पर नियंत्रण और मुद्रास्फीतिक अपेक्षाओं की अगुवाई रहेगी। इसके साथ ही वित्तिय सुधार की दिशा में भी साकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

सुब्बाराव ने कहा कि मध्यम अवधि में वे वित्तीय और कीमत स्थिरता के लिहाज से वित्तीय क्षेत्र में सुधारों को आगे बढाएंगे। उल्लेखनीय है कि महंगाई दर 23 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में घटकर 12.34 प्रतिशत रह गई, जो इससे पूर्व सप्ताह में 12.40 प्रतिशत थी।

बावजूद इसके रिजर्व बैंक ने गुरुवार को संकेत दिया था कि वह कड़ी मौद्रिक नीति में किसी तरह की ढील नहीं देगा। महंगाई नियंत्रण के लिए रिजर्व बैंक मुद्रा आपूर्ति को कड़ा कर रहा है। जनवरी 2007 के बाद से रेपो दर में 5 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है।

वाई.वी. रेड्डी ने सौंपी डी. सुब्बाराव को रिजर्व बैंक की कमान
नए गवर्नर बोले, आर्थिक विकास प्रभावित किए बिना महंगाई पर काबू होगी प्राथमिकता

Advertisement
First Published - September 6, 2008 | 12:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement