facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

उल्टे पांव चली महंगाई

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:00 PM IST

महंगाई पर लगाम लगाने के सरकारी प्रयास रंग लाते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि लगातार दूसरे सप्ताह महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई।


23 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान महंगाई दर गिरकर 12.34 प्रतिशत रह गई, जो इससे पूर्व सप्ताह में 12.40 प्रतिशत थी। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान कई खाद्य उत्पादों की कीमतों में गिरावट आई है। सरकार ने कहा है कि उसके द्वारा उठाए गए कदमों ने असर दिखाना शुरू कर दिया है।

समीक्षाधीन अवधि में महंगाई दर में आई गिरावट फल, सब्जी, दालों और समुद्री मछली की कीमत में कमी के कारण दर्ज की गई है। हालांकि आयातित खाद्य तेल की कीमतों में इस दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं धातु, परिवहन उपकरण और कुछ तैयार उत्पादों के दामों में भी इजाफा हुआ है।

आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ ने कहा कि सरकार आपूर्ति पक्ष के दबावों को कम करने की कोशिश कर रही है। पिछले दिनों कुछ कदम उठाए गए, जिसका असर दिखने लगा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का असर आने वाले सप्ताहों और महीनों में देखने को मिलेगा और महंगाई को काबू में कर लिया जाएगा।

इससे पहले मूल्य संबंधी कैबिनेट कमेटी ने कीमतों की स्थिति का जायजा लिया। सूत्रों ने बताया कि कमेटी को सूचित किया गया कि कुछ राज्यों में बाढ़ के बावजूद खाद्य वस्तुओं की कीमत में गिरावट का रुख नजर आ रहा है, जोकि शुभ संकेत हैं।

लगातार दूसरे हफ्ते कम हुई महंगाई दर
दाल, सब्जी और फल, समुद्री मछली की कीमतों में गिरावट
आयातित खाद्य तेल और धातु और परिवहन उपकरणों के दाम में तेजी बरकरार

Advertisement
First Published - September 4, 2008 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement