facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: साइलेंट सेविंग से स्मार्ट इनवेस्टमेंट तक! कैसे भारतीय परिवारों में बदल रही है पैसों को लेकर सोच व रणनीतिहाईवे नहीं, अब डेटा सेंटर तय करेंगे शहरों का विस्तार; बढ़ेगी हाउसिंग डिमांडJio Financial का नया प्लान: AI-ग्लोबल पार्टनरशिप से बढ़ेगी ग्रोथ, डिजिटल ग्राहकों को और जोड़ने की कोशिशभारत में क्यों घट रहा है FDI? जानिए आखिर क्यों दूरी बना रही हैं विदेशी कंपनियांमहंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक, जरूरत पड़ने पर नीतियों में भी किया जा रहा बदलाव: सरकार8th Pay Commission: डेटा जमा करने की तारीख खत्म, पर कब तक आएगी सैलरी बढ़ाने वाली रिपोर्ट?कोटक महिंद्रा AMC का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 17 अगस्त तक खुला रहेगा NFOExplainer: क्या शेयर बाजार, म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को भी रिटायरमेंट के लिए पेंशन स्कीम की जरूरत है?रेलवे से लेकर टैक्स, बैंकिंग तक… 1 अगस्त से हुए बदलावों का कैसे होगा असर?NRI Banking: विदेश में रहते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं भारतीय मोबाइल नंबर? जानिए बैंकिंग के जरूरी नियम

ICRA ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, मगर यह RBI से कम

Advertisement

रेटिंग एजेंसी ICRA ने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर तीसरी तिमाही में हमारे पिछले अनुमान से अधिक रहने की संभावना है।

Last Updated- December 18, 2023 | 8:06 PM IST
India GDP growth forecast

घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की वृद्धि दर के अनुमान को 6.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया। हालांकि इक्रा का संशोधित अनुमान भी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सात प्रतिशत वृद्धि के रिजर्व बैंक के संशोधित अनुमान से कम है। रिजर्व बैंक ने हाल ही में इसे 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत किया है।

किस वजह से ग्रोथ रेट में हुआ इजाफा?

इक्रा रेटिंग्स ने एक बयान में इस संशोधन की वजह बताते हुए कहा कि जिंसों के दाम में कमी का सिलसिला कायम रहने से अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वृद्धि दर पिछले अनुमान से बेहतर रहने की उम्मीद है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा, “अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इक्रा का कारोबारी गतिविधि ‘मॉनिटर’ गैर-कृषि संकेतकों में त्योहारों के दौरान वृद्धि दर्शाता है। इससे हमें लगता है कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर तीसरी तिमाही में हमारे पिछले अनुमान से अधिक रहने की संभावना है।”

दिसंबर में गिरावट के आसार

इसके साथ ही इक्रा ने कहा कि वैश्विक जिंस कीमतें चालू तिमाही में माकूल बनी हुई हैं। जहां अक्टूबर एवं नवंबर में कारोबारी गतिविधियां तेज रही हैं वहीं दिसंबर के शुरुआती रुझान मिलेजुले रहे हैं। यह बिजली मांग में वृद्धि, वाहनों के दैनिक पंजीकरण में तेजी और डीजल बिक्री में गिरावट की तरफ इशारा करता है।

Advertisement
First Published - December 18, 2023 | 8:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement