facebookmetapixel
Advertisement
सोना 2,000 रुपये चढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 730 रुपये मजबूतStock Market: बढ़ती बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से टूटा बाजार; निफ्टी लगातार छठे दिन गिरास्वैप योजना समय से पहले बंद होने से बॉन्ड बाजार पर दबाव, 5 साल की यील्ड बढ़कर 6.46%तेल की कीमतों में तेजी से भारत पर बढ़ा बोझ, जुलाई में कच्चे तेल का आयात 13% बढ़ाEditorial: भारत को कम-कौशल प्रवासन से कुशल वैश्विक श्रमबल की ओर बढ़ना होगादलहन-तिलहन किसानों को कर्ज देने में तेजी लाएं सरकारी बैंक: निर्मला सीतारमणशहरी विकास के आगे न निकले शासन, शहरों को फिर से परिभाषित करना जरूरीभारत में विदेशी निवेशकों की राह में रोड़े डाल रहे छह मुद्दों पर तत्काल ध्यान जरूरीदालों का आयात 1.46% घटा, चना-उड़द की आवक कम; अरहर-मसूर की मांग बढ़ीदेश और दुनिया के लोग भी अब चखेंगे धारवाड़ पेड़े का स्वाद, भारत वैल्यू फंड ने लगाया ₹300 करोड़

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ाएगा: गोयल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:52 PM IST

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में भारत का माल एवं सेवा का निर्यात 675 अरब डॉलर को पार कर गया था।  अब देश 2030 तक अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ाकर 2000 अरब डॉलर तक पहुंचाना चाहता है। 
स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं और छात्रों से बातचीत करते हुए गोयल ने कहा कि जब भारत अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाएगा तब तक उसकी अर्थव्यवस्था 30,000 अरब डॉलर की हो जाएगी। 

गोयल ने कहा, ‘2047-2050 तक जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे कर रहा होगा तब सामान्य परिदृश्य में भारत कम से कम 30,000 अरब की अर्थव्यवस्था होगा और सरकार की योजनाएं काम कर गईं तो अर्थव्यवस्था कम से कम 35,000 से 45,000 अरब डॉलर की होगी। 
अपनी 3300 अरब की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के साथ भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस सूची में उससे पहले अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी हैं।
उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार ने बीते कुछ वर्ष ऐसा आधार बनाने में लगाए जिन पर देश तेजी से परिवर्तित हो सके, इसकी अर्थव्यवस्था बढ़ सके, प्रणालियां बेहतर बनें और प्रौद्योगिकी में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले वित्त वर्ष में हमारा माल एवं सेवाओं का निर्यात पहली बार 675 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हमें उम्मीद है कि 2030 तक अंतरराष्ट्रीय व्यापार बढ़कर 2000 अरब डॉलर का हो जाएगा।’ 

Advertisement
First Published - September 7, 2022 | 12:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement